India Russia : पुतिन ने बांहें फैलाकर मोदी को लगाया गले, दोनों एक ही कार से निकले

Bindash Bol

India Russia : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्लेन से उतरते ही पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बांहें फैलाकर गले लगा लिया। पुतिन को रिसीव करने मोदी खुद प्रोटाकॉल तोड़ पालम एयरपोर्ट पहुंचे थे।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जैसे ही अपने प्लेन से उतरे उन्होंने बांहे फैलाकर पीएम मोदी को गले लगा लिया।

व्लादिमीर पुतिन को रिसीव करने पीएम मोदी खुद पालम एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने अपने 25 साल पुराने दोस्त पुतिन का गले लगकर स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर ही व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच इशारों-इशारों में कुछ बातचीत हुई।

पीएम मोदी ने अपने 73 वर्षीय दोस्त व्लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों ने हाथ मिलाते हुए मीडिया को पोज दिए।

बाद में पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन व्हाइट कलर की कार से प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास लोक कल्याण मार्ग की ओर रवाना हो गए।

गुरुवार 4 दिसंबर की रात को पीएम मोदी अपने आधिकारिक आवास पर व्लादिमीर पुतिन के लिए एक डिनर होस्ट करने वाले हैं।

बता दें कि 2022 में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। 2023 में भारत में हुए जी20 शिखर सम्मेलन में पुतिन भारत नहीं आए थे।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे से आर्थिक सहयोग को मजबूत करने में बहुत मदद मिलेगी। राष्ट्रपति पुतिन बिजनेस करने वालों के एक बड़े ग्रुप के साथ भारत पहुंचे हैं।

Share This Article
Leave a Comment