Kerala Fest : केरल फेस्ट 2026 “विविधता में एकता” का दर्शन – राज्यपाल

Bindash Bol
  • “केरा-26 – केरल फेस्ट 2026” का भव्य एवं गरिमामय समापन

Kerala Fest : (रांची) : झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार ने कहा कि केरल फेस्ट सांस्कृतिक विरासत की संगम है। जो हमें एहसास कराती है एकता का। उन्होंने कहा कि केरल फेस्ट विविधता में एकता का दर्शन कराती है। दरअसल, गवर्नर आज रविवार को केरल फस्ट समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

गौरतलब है कि मलयाली एसोसिएशन की आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव “केरा-26 – केरल फेस्ट 2026” का आयोजन रांची के धुर्वा में कायराली स्कूल में किया गया था। आज इस फेस्टिवल का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ।

बतौर मुख्य अतिथि गवर्नर संतोष गंगवार का पारंपरिक केरल शैली में थालापोली, चेंडा मेलम एवं सांस्कृतिक स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना गीत “अखिलांडमंडलम्” के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस मौके पर अपने प्रेरणादाई संबोधन में गवर्नर संतोष गंगवार ने केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने इस महोत्सव को भारत की “विविधता में एकता” की भावना का सजीव उदाहरण बताया। इस कार्यक्रम की सफल आयोजन के लिए उन्होंने मलयाली एसोसिएशन को बधाई दी।

इस दरमियान केरल की सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं प्रसिद्ध कला की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने पुलिकली , शिंकारी मेलम , थेय्यम (मंदिर कला) , मोहिनीअट्टम, तिरुवातिरा , कथकली , ओप्पना , मरगम कली, कलरीपयट्टु की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

केरल फेस्ट में केरल के पारंपरिक व्यंजनों के फूड स्टॉल,
केरल की हस्तशिल्प एवं पारंपरिक वस्तुओं के स्टॉल,
विभिन्न बैंकों के सूचना स्टॉल,
रक्तदान शिविर और
विभिन्न अस्पतालों के स्वास्थ्य परामर्श कैंप आकर्षण के केंद्र रहे।

इस महोत्सव के सफल आयोजन में मलयाली एसोसिएशन, रांची की गवर्निंग बॉडी, सोशियो-कल्चरल विंग, तथा कायराली स्कूल के प्राचार्य एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले साजी नायर (मानद अध्यक्ष – कार्यकारी, फिलिप मैथ्यू (चेयरमैन, SCW), एस. एच. नाथन(चेयरमैन, SMC), सुकुमारन नायर (मानद महासचिव), लालू जॉर्ज (सचिव, SCW), के. रमेशन, राजेश पिल्लै (प्राचार्य, कायराली स्कूल)
के. जी. सजीव, साबू के. शंकरन,श्रीमती अनु पी. जॉन, रेजी पी. जॉन, जेस्सु मैथ्यू, प्रभा उन्निथान,सहित अनेक सदस्य एवं शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment