- 7 दिन, 7 उमंग: इस वैलेंटाइन वीक अपने रिश्ते को दें एक नई उड़ान
- रोज डे से वैलेंटाइन डे तक: प्यार के हर दिन को कैसे बनाएं यादगार?
Valentine Week : वैलेंटाइन डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एहसासों का उत्सव है — जहां दिल की बातें शब्दों से ज्यादा मुस्कान और छोटे-छोटे पलों में झलकती हैं। यह दिन प्यार, भरोसे और साथ की खूबसूरती को सेलिब्रेट करने का मौका देता है। चाहे वो पार्टनर हो, दोस्त हो या परिवार, हर रिश्ता इस दिन खास महसूस करता है। लाल गुलाब, प्यारे मैसेज और यादगार सरप्राइज़ के बीच दिलों की दूरी कम हो जाती है। वैलेंटाइन डे हमें याद दिलाता है कि जिंदगी की असली खुशियां महंगे तोहफों में नहीं, बल्कि सच्चे जज्बातों और अपनापन भरे लम्हों में छिपी होती हैं। ❤️

7 फरवरी- रोज डे
वैलेंटाइन वीक के पहला दिन की शुरुआत रोज़ डे शुरु होती है. इस दिन सभी पार्टनर एक दूसरे को रोज़ देकर प्यार लुटाते हैं. इस दिन अगर आप कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप किसी गार्डन में घुमने जा सकते हैं. सर्दियों के मौसम में कई जगह Flower Show लगता होता है. जहां आप जा सकते हैं. गार्डन में घुमने के साथ साथ अपने पार्टनर को रोज देना काफी मजेदार होगा.

8 फरवरी-प्रपोज डे
वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन की शुरुआत प्रपोज़ डे से शुरु होती है. इस दिन कई पार्टनर एक दूसरे को प्रपोज़ करते हैं और अपने प्यार का इज़हार करते हैं. इस दिन कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ऐसी जगह जाएं जहां थोड़ी शांति हो. कई कैफे प्रपोज़ डे के लिए ख़ास टेबल बुक करने का मौका देते हैं. यहां जाकर आप कैंडल नाइट डिनर डेट पर जा सकते हैं, ये जगह आपके लिए एक दम ख़ास रहेगी, क्योंकि यहां पर आप अपने पार्टनर को प्रपोज़ भी करते हैं.

9 फरवरी-चॉकलेट डे
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन की शुरुआत चॉकलेट डे से शुरु होती है. इस दिन कई शहरों में चॉकलेट डे के मौके पर तमाम कार्यक्रम आयोजित होते हैं. कई बेकरी लोगों को उनके पार्टनर के साथ आमंत्रित करती है. ऐसे में आप अपने पॉर्टनर के साथ किसी बेक इवेंट में भी जा सकते है.

10 फरवरी-टेडी डे
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन की शुरुआत टेडी डे से शुरु होती है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को क्यूट-क्यूट से टेडी वियर गिफ्ट में देते हैं. आप इस दिन कहीं जाना चाहते हैं तो पिकनिक पर जाएं. पार्टनर के साथ इस दिन पिकनिक पर जाकर समय बीतना आपके दिन को ख़ास बना देगा.

11 फरवरी- प्रॉमिस डे
वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन की शुरुआत प्रॉमिस ड से शुरु होती है. इस दिन लोग अपने पार्टनर से वादा करते हैं, हमेशा साथ निभाने की कसमें खाते हैं. ये दिन भी पार्टनर के साथ बिताने के लिए काफी ख़ास होता है. इस दिन किसी कॉफी डेट पर अपने पार्टनर को ले जाएं और वहां उनसे ख़ास वादा करें.

12 फरवरी- हग डे
वैलेंटाइन वीक के छठे दिन की शुरुआत हग डे से शुरु होती है. ये दिन बिना कुछ बोले बहुत कहने का होता है. इस दिन पार्टनर एक दूसरे को हग करते हैं, इस दिन कहीं जाने का सोच रहे हैं तो किसी नदी किनारे जाकर बैठें. अगर आपके शहर में कोई रिवर फ़्रंट है, तो उससे बेहतर जगह इस दिन के लिए कुछ हो ही नहीं सकती है.

13 फरवरी- किस डे
वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन की शुरुआत किस डे से शुरु होती है. ये दिन सिर्फ पार्टनर को किस करने के लिए नहीं बल्कि अपने रिश्ते की नई शुरुआत के लिए भी सही है. ऐसे में आप चाहें तो इस दिन कहीं ऐसी जगह डेट पर जाएं, जहां जाना आपके पार्टनर को काफी पसंद हो, ऐसा करने से आप अपने पार्टनर के काफी क़रीब आ जाएंगे.

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे
वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन की शुरुआत वैलेंटाइन डे से शुरु होती है. इस दिन रिश्ते का इज़हार और साथ होने की खुशी किसी अच्छे कैफे में डिनर के साथ मनाएं. इस दिन अपने पार्टनर को किसी अच्छे से रेस्टोरेंट में लेकर जाएँ और अपने पार्टनर की पसंद की डिशेज के साथ डेट प्लान करें. ऐसे करने से आपकी पार्टनर काफी ख़ुश होगी.
