Blood Donation Camp : रक्त की एक यूनिट कई लोगों का जीवन बचा सकती है : . गंगा प्रसाद सिंह

Bindash Bol

Blood Donation Camp : रक्त जीवन है और जीवन बचाती है। रक्त की एक यूनिट कई लोगों का जीवन बचा सकती है। उक्त बातें आईएसएम के निदेशक सह सचिव गंगा प्रसाद सिंह ने ब्लड डोनेशन कैंप के दरमियान कही।
उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे मानवीय कार्यों में पूरे मन से भाग लेने और समाज के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, आज राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (RIMS) के सहयोग से इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (ISM) परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया था।

इस ब्लड डोनेशन कैंप में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ज़रूरतमंद मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह कार्यक्रम संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी एवं सामुदायिक सेवा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दरमियान ISM के निदेशक-सह-सचिव डॉ. गंगा प्रसाद सिंह ने समाज में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रक्त की एक यूनिट कई लोगों का जीवन बचा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐसे कार्यक्रमों में हर किसी को हिस्सा लेना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना चाहिए की खून जीवन है और जीवन देता है।

कार्यक्रम डॉ. ज्योति, प्राचार्य, ISM के कुशल मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ, जिनके सहयोग से शिविर का सफल आयोजन संभव हो सका। कार्यक्रम का कुशल समन्वय श्रीमती पूजा गुप्ता, सहायक प्राध्यापक, बिज़नेस मैनेजमेंट द्वारा किया गया।

बिज़नेस मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर साइंस विभागों के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

यह रक्तदान शिविर न केवल एक पुनीत उद्देश्य की पूर्ति करता है, बल्कि ISM के विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता की भावना भी विकसित करता है।

Share This Article
Leave a Comment