T20 World Cup: साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद भारत कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में, क्या हैं रास्ते?

Bindash Bol

T20 World Cup: अहमदाबाद में खेले गए अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। इस हार से प्वाइंट्स टेबल में भारत की स्थिति कमजोर हुई है और अब आगे के मुकाबले जीतना बेहद अहम हो गए हैं।

सेमीफाइनल की राह: भारत के सामने क्या समीकरण?

इस हार के बाद अब भारत को अपने बचे हुए दोनों मैच वेस्ट इंडीज और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हर हाल में जीतने होंगे, ताकि सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत बनी रहे। अगर भारत एक मैच जीतता है, तो उसकी स्थिति दूसरे मैचों के नतीजों और नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर करेगी।

समीकरण 1: भारत दोनों मैच जीतता है तो क्या?

अगर टीम इंडिया अपने दोनों बचे हुए मैच जीत लेती है, तो उसके 2 मैचों से 4 अंक हो जाएंगे। आम तौर पर इतने अंक सेमीफाइनल के लिए काफी हो सकते हैं। हालांकि, स्थिति मुश्किल तब होगी, जब दो अन्य टीमों के भी 4-4 अंक हो जाएं। ऐसा तब संभव है जब साउथ अफ्रीका अपने बचे हुए मैचों में से सिर्फ एक जीते और वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच का विनर साउथ अफ्रीका को हरा दे। ऐसे में भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर करेगा।

समीकरण 2: भारत एक ही मैच जीतता है तब क्या?

अगर भारत अपने बचे हुए दो मुकाबलों में से सिर्फ एक जीतता है, तो उसे साउथ अफ्रीका के बाकी सभी मैच जीतने की उम्मीद करनी होगी। साथ ही, भारत को वेस्ट इंडीज और ज़िम्बाब्वे के बीच होने वाले मैच के विजेता को हराना होगा। इस स्थिति में भारत, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे तीनों के 2-2 अंक हो सकते हैं। तब सेमीफाइनल का फैसला पूरी तरह नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर करेगा।

सुपर-8 के बाकी अहम मुकाबले

23 फरवरी: वेस्ट इंडीज़ बनाम जिम्बाब्वे – मुंबई

26 फरवरी: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज – अहमदाबाद

26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे – चेन्नई

1 मार्च: साउथ अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे – दिल्ली

1 मार्च: भारत बनाम वेस्ट इंडीज – कोलकाता

डेविड मिलर और ब्रेविस की बदौलत साउथ अफ्रीका का बड़ा स्कोर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने 63 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन की अहम पारियां खेलीं। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और 15 रन ही खर्च किए। इसके बावजूद टीम दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक पाने में सफल नहीं रही।

111 रन पर सिमटी टीम इंडिया

188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बल्लेबाज रन चेज में कभी भी लय में नहीं दिखे। साउथ अफ्रीका के मार्को जेनसन ने 4 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। पूरी टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment