West Bengal Election 2026 ExitPoll : एग्जिट पोल की सर्वे में बंगाल में भाजपा की सरकार!

Bindash Bol

West Bengal Election 2026 ExitPoll : पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई। अब 4 मई को सभी 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आएंगे। इस बार बंगाल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। रिकॉर्ड तोड़ मतदान होने की वजह से सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि, चुनाव नतीजों से पहले 29 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए। एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।

पश्चिम बंगाल में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान

* पश्चिम बंगाल में 6 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। 5 में भाजपा और एक में TMC सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

* मैट्रिज के एग्जिट पोल में TMC को 125 से 140 और भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है।

* चाणक्य स्ट्रैटीज ने TMC को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

* पीपुल्स पल्स ने TMC को 177 से 187 और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही है।

* प्रजा पोल ने TMC को 85 से 110 और भाजपा को 178 से 200 सीटें मिलने की बात कही है।

* पी-मार्क के एग्जिट पोल में TMC को 118 से 138 और भाजपा को 150 से 175 और सीटें दी गई हैं।

* पोल डायरी ने TMC को 99 से 127 और भाजपा को 142 से 171 सीटें मिलने की बात कही है।

पश्चिम बंगाल: पिछले चुनाव में एग्जिट पोल का क्या था अनुमान?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के एग्जिट पोल्स में सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया गया था। इसके अलावा कांग्रेस और माकपा को नुकसान होने की संभावना जताई गई थी। 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी होती हैं।

एग्जिट पोल्स के औसत के अनुसार…

* टीएमसी गठबंधन: 143–155 सीटें

* भाजपा गठबंधन: 121–134 सीटें

* संयुक्त मोर्चा (कांग्रेस-माकपा): 12–17 सीटें

असली नतीजे: एग्जिट पोल से अलग निकली तस्वीर

जब असली नतीजे आए, तो एग्जिट पोल्स के अनुमान गलत साबित हुए। ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। वहीं भाजपा 77 सीटों पर सिमट गई। राज्य के इतिहास में पहली बार वाम मोर्चा और कांग्रेस का खाता नहीं खुला। संयुक्त मोर्चा की ओर से केवल आईएसएफ को 1 सीट मिली।

एग्जिट पोल क्या होता है (What is Exit Poll)

एग्जिट पोल एक तरह का सैंपल सर्वे होता है, जिसे मतदान के तुरंत बाद किया जाता है। इसका मकसद यह समझना होता है कि वोटर्स ने किस पार्टी या उम्मीदवार को वोट दिया और उनका रुझान किस तरफ है।

एग्जिट पोल कैसे किया जाता है (How Exit Poll is Conducted)

एग्जिट पोल के लिए एक तयशुदा प्रश्नावली तैयार की जाती है। इसमें उम्मीदवार, चुनाव क्षेत्र और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखा जाता है। प्रशिक्षित सर्वे टीम मतदान केंद्रों के बाहर खड़े होकर वोट देकर निकल रहे लोगों से सवाल पूछती है और उनकी राय इकट्ठा करती है।

वोटर्स से कैसे ली जाती है जानकारी (Voter Survey Process)

सर्वे के दौरान वोटर्स से गोपनीय तरीके से उनकी पसंद पूछी जाती है। इसका उद्देश्य उनके मन की बात समझना होता है। इसमें इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि लोगों की पहचान उजागर न हो और वे खुलकर अपनी राय दे सकें।

सैंपलिंग का महत्व (Importance of Sampling in Exit Poll)

एग्जिट पोल में सैंपलिंग बहुत अहम होती है। इसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इसमें शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के वोटर्स शामिल हों। इससे समाज के हर वर्ग का सही प्रतिनिधित्व मिल सके और नतीजे ज्यादा संतुलित बन सकें।

डेटा एनालिसिस और अनुमान (Data Analysis and Prediction)

सर्वे के दौरान जुटाए गए डेटा का बाद में विस्तार से विश्लेषण किया जाता है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जाता है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं और चुनाव का रुझान किस दिशा में जा सकता है।

एग्जिट पोल कितने सटीक होते हैं (Accuracy of Exit Polls)

एग्जिट पोल के नतीजे मतदान खत्म होने के बाद जारी किए जाते हैं, जिससे एक शुरुआती तस्वीर सामने आती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर बार एग्जिट पोल पूरी तरह सही साबित हों। कई बार इनके अनुमान वास्तविक नतीजों से अलग भी हो सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment