ExitPoll2026 : एग्जिट पोल रिजल्ट 2026 :  बंगाल-असम में खिला कमल! केरल में उलटफेर… जानें क्या कहते हैं 5 राज्यों के एग्जिट पोल

Bindash Bol

ExitPoll2026 : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होते ही बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं. इस बार बंगाल के एग्जिट पोल को लेकर सभी में गजब का उत्साह है. क्या बीजेपी बंगाल में तृणमूल को सत्ता से हटा पाएगी? क्या विजय DMK-AIADMK के वोट बैंक में सेंध लगा पाएंगे? केरल, पुडुचेरी और असम के लिए क्या नतीजे होंगे?

हम सर्वे से जुड़े आंकड़े  इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि पांच राज्यों की 824 विधानसभा सीटों 17 करोड़ वोटरों की हफ़्तों तक चली वोटिंग प्रक्रिया से क्या उम्मीद की जा सकती है.

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. जबकि तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को वोटिंग हुई. वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान हुआ. पहले चरण में 23 अप्रैल को, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग हुई. 4 मई को सभी राज्यों के रिजल्ट घोषित होंगे. उससे पहले, आज मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं.

अभी किस प्रदेश में किसकी सरकार?

पांचो प्रदेशों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में फिलहाल किसकी सरकार है, ये भी जान लेते हैं. पश्चिम बंगाल में 2011 से ममता बनर्जी की TMC की सरकार है. वहीं, तमिलनाडु की सत्ता पर डीएमके काबिज है. जबकि, केरल में एलडीएफ दो बार से सत्ता में है. असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) और बीजेपी के गठबंधन की सरकार है.

पश्चिम बंगाल में किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान

* पश्चिम बंगाल में 6 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। 5 में भाजपा और एक में TMC सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

* मैट्रिज के एग्जिट पोल में TMC को 125 से 140 और भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है।

* चाणक्य स्ट्रैटीज ने TMC को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

* पीपुल्स पल्स ने TMC को 177 से 187 और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही है।

* प्रजा पोल ने TMC को 85 से 110 और भाजपा को 178 से 200 सीटें मिलने की बात कही है।

* पी-मार्क के एग्जिट पोल में TMC को 118 से 138 और भाजपा को 150 से 175 और सीटें दी गई हैं।

* पोल डायरी ने TMC को 99 से 127 और भाजपा को 142 से 171 सीटें मिलने की बात कही है।

तमिलनाडु के 5 एक्जिट पोल में से 4 बना रहे DMK की सरकार

* मैट्रिज ने DMK+ को 122-132, जबकि AIADMK+ को 87-110 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

* पी मार्क ने DMK+ को125-145, जबकि AIADMK+ को 65-85 सीटें दी हैं।

* पीपल्स इनसाइट ने DMK+ को 120-140, जबकि AIADMK+ को 60-70 सीटें दी हैं।

* पीपल्स पल्स ने DMK+ को 125-145, जबकि AIADMK+ को 65-80 सीटें मिलने की अनुमान जताया है।

* जेवीसी- टाइम्स नाउ DMK+ को 75-95 जबकि AIADMK+ को 128-147 सीटें दी हैं।

* एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में DMK+ को 92-110 सीटें,  AIADMK+ को 22-32 सीटें और TVK को 98-120 सीटें मिल सकती हैं।

असम में बीजेपी की सरकर

विभिन्न एग्जिट पोल के आंकड़े (अनुमानित)…

* Axis My India: BJP+ को 88-100 सीटें।

* Matrize: BJP+ को 85-95 सीटें।

* People’s Pulse: BJP+ को 68-72 सीटें।

एग्जिट पोल के मुख्य निष्कर्ष (29 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के अनुसार). ..

* BJP+ गठबंधन: 126 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा (64) पार करते हुए 85 से 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान है।

* कांग्रेस गठबंधन: पार्टी के लिए एक और मुश्किल चुनाव, जिसमें 22 से 36 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है।

* हेमंत विश्व शर्मा: अधिकांश एग्जिट पोल के अनुसार, मौजूदा मुख्यमंत्री की लोकप्रियता और काम के दम पर भाजपा को बढ़त मिल रही है।

* मुद्दे: मतदाताओं ने सबसे प्रमुख मुद्दा बेरोजगारी (24%) बताया, इसके बाद अवैध अप्रवासन (17.8%) और भ्रष्टाचार (17.4%) का स्थान रहा।

केरल : क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स के अनुमान

वोटवाइब का अनुमान है कि यूडीएफ को 70-80 सीटें मिलेंगी और एलडीएफ को 58-68 सीटें। मैट्रिज और पीपल्स पल्स दोनों का अनुमान है कि यूडीएफ को 75-85 सीटें मिलेंगी, जबकि जेवीसी का अनुमान है कि उसे 72-84 सीटें मिलेंगी। एक्सिस माई इंडिया का अनुमान है कि यूडीएफ को सबसे ज्यादा 78-90 सीटें मिलेंगी, जबकि एलडीएफ को 49-62 सीटें मिल सकती हैं।

पुडुचेरी में NDA करेगी सत्ता में वापसी

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी? इस सवाल का अभी हाल फिलहाल जवाब एग्जिट पोल के अनुमानों में लगाया गया है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन (NDA) की सरकार बनती हुई दिख रही है।

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, पुडुचेरी में एनडीए को 40 फीसदी वोट शेयर के साथ 16-20 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, डीएमके और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 30 फीसदी वोट शेयर के साथ 6-8 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 3-7 सीटें जाने की संभावना है।

Peoples Pulse के एग्जिट पोल में NDA को 16-19 सीटें मिल रहीं हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 10-12 सीटें मिल रहीं हैं। अन्य के खाते में 1-2 सीटें जा सकती हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment