Padma Vibhushan : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सम्मान लेते भावुक हुईं हेमा मालिनी

Bindash Bol

Padma Vibhushan :हेमा मालिनी और देओल परिवार के लिए यह एक इमोशनल पल था. राष्ट्रपति से ‘हीमैन’ का यह सम्मान लेते हुए वह भावुक हो गईं, लेकिन अपने आंसुओं पर काबू पाया.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेसिडेंट हाउस में अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए दिग्गजों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया.  उन्होंने सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया. धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिले इस सम्मान को अभिनेत्री और उनकी सांसद पत्नी हेमा मालिनी ने रिसीव किया.

हेमा मालिनी और देओल परिवार के लिए यह एक इमोशनल पल था. राष्ट्रपति से ‘हीमैन’ का यह सम्मान लेते हुए वह भावुक हो गईं, लेकिन अपने आंसुओं पर काबू पाया, हालांकि इस दौरान धर्मेंद्र की बेटी अहाना भावनाओं पर काबू न रख सकीं और फफक-फफक कर रो पड़ीं. इस नजारे ने धर्मेंद्र के फैंस को भी इमोशनल कर दिया.

तस्वीरों में देख सकते हैं, भरी आंखों के साथ हेमा मालिनी राष्ट्रपति से पद्म विभूषण पुरस्कार लेती हैं. दर्शक दिर्घा में उनकी बेटी अहाना बैठी हैं. पिता को मरणोपरांत पुरस्कार मिलता देख अहाना की आंखों छलक आईँ और वह रोने लगीं. पूरे परिवार के लिए यह एक इमोशनल मोमेंट था. कई दशक तक सिनेमाई पर्दे पर करिश्मा बिखेरने वाले चार्मिंग एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था.

कब हुई थी पद्म पुरस्कारों की घोषणा?

सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी. इस क्रम में पहले फेज में देश की 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया. जबकि, शेष विजेताओं को दूसरे चरण में अवॉर्ड दिए जाएंगे.

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए. जिन हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें अभिनेता आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया के अलावा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल हैं. खास बात यह है कि पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके साथ ही 16 ऐसी हस्तियां हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए गए हैं.

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए गए हैं. जबकि मशहूर गायक अल्का याग्निक और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा अभिनेता आर माधवन, इंडिया क्रिकेट टीम में खिलाड़ी रोहित शर्मा, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.

Share This Article
Leave a Comment