Vaibhav : “वैभव का माइंडसेट.. 97 रन भी कम लगे, क्योंकि उसका मुकाबला दुनिया से नहीं खुद से है”

Bindash Bol

रेहान अहमद

Vaibhav : आप अपना standard खुद तय करते है। वैभव 29 गेंद पर 97 रन मारकर ऐसे उदास हुआ मानो जीरो पर आउट हुआ हो,क्योंकि इसके हिसाब से उसने जो किया वो बहुत कम किया है अपनी टीम के लिए।वरना जितने छक्के इस सीजन में वैभव ने मारे है, उतने छक्के में कुछ लोग 30 डॉक्यूमेंट्री बनवा लेंगे।

आपे उन्होंने अपना standard set कर रखा है, वैभव ने अपना। और इसी mindset की वजह से वैभव खिलाड़ी न होकर अश्वमेध का घोड़ा हो गया है, जो किसी के हाथ न आ रहा है।आप उसे क्या क्रिटिसाइज करेंगे जो नब्बे रन मारकर खुद को गरियाता हो।खुद को कोसना अलग चीज होती है, और खुद को टटोलते रहना अलग चीज।

आप चाहे जो भी काम करते हो, छोटा बड़ा, कम पगार वाला ज्यादा पगार वाला, हराम हलाल,जो भी कर रहे हो,उसमें अपने लिए सही standard set करिए,आप अपनी कौनसी अचीवमेंट को कितना और किस तरह से सेलिब्रेट करते है, उससे पता चलता है कि आप ये अचीवमेंट कितना होल्ड कर पाएंगे।

दुनिया को मत तय करने दीजिए,कि आप क्या कर सकते है, आप क्या बन सकते है, आप क्या बना सकते है,खुद तय करिए, और दुनिया से ज्यादा brutal लेकिन honest होकर तय करिए। मेहनत कीजिए, दुनिया के नतीजो के लिए नहीं, अपने तय किये नतीजों के पीछे भागिए, क्युकी हो सकता है कि आप बाज़ हो, और चूज़ों की भीड़ में रहते रहते,दौड़ने को ही अपना peak समझ रहे हो।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment