रेहान अहमद
Vaibhav Suryavanshi : क्रिकेट और लाइफ दोनों में,सबसे टॉप लेवल की skill होती है, adaptability, यानी जैसी situation हो,खुद को वैसा बना लो। वक्त और हालात जैसा बनाए,वैसा बन जाओ। ये सबसे मुश्किल skill इसलिए मानी जाती है।
क्योंकि इसे हासिल करने के लिए आपको, अपने आप से,अपनी सोच अपनी मसल मेमोरी से लड़ना पड़ता है, अपने डर को जीतना पड़ता है।अपनी आदते,अपना आराम सब फूंकना पड़ता है।
आज के मैच में जब राजस्थान के घोड़े खुले तो वैभव की पूरी रेपुटेशन दाव पर थी, सवाल ये था कि क्या इस मुश्किल सिचुएशन में ये 15 साल का बच्चा, 30 साल वालो जैसी अक्ल और सब्र दिखा पाएगा?
वैभव ने अब तक जितनी इनिंग खेली है, ये उनमें से सबसे बेस्ट में गिनी जानी चाहिए, क्योंकि वैभव ने आज ये रन सिराज और रबादा से नहीं, बल्कि अपने आप से, अपनी ही game से लड़कर बनाए है।
आप कितना तेज दौड़ते है, आप कितने ताकतवर है, आप कितने चालाक या मेहनती है, इन सभी चीजों की असल पहचान तब होती है, जब आप ऐसी सिचुएशन में फंसते है, जिसकी आपको आदत न हो।
ऐसे वक्त में जल्दबाजी में उस सिचुएशन से निकलकर भागने की कोशिश न करे,खड़े रहिए, अड़े रहिए, समय लगेगा,थोड़ी पीड़ा होगी, थोड़ी हानि पहुंचेगी,पर एक बार अगर आपको situation को adapt करना आ गया,फिर न आपकी कोई उम्र पूछेगा,न तजुर्बा,न डिग्री न चीन पहचान…