Abhishek Banerjee : कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके… अभिषेक बनर्जी पर हमला, BJP पर लगाए आरोप

Bindash Bol

Abhishek Banerjee : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय अभिषेक पार्टी कार्यकर्ता के घर गए थे. अभिषेक पर अंडे फेंके गए हैं. यहां तक की उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए. घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया. वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अभिषेक को सिर पर हेलमेट पहनाया और उन्हें सुरक्षा घेरे में लेते हुए वहां से बाहर ले गए.

इस बीच वहां मौजूद बीजेपी कार्यकताओं ने अभिषेक बनर्जी को देखते ही उन पर चोर-चोर के नारे भी लगाए. टीएमसी नेताओें का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकताओं अभिषेक पर हमला किया है. फिलहाल इस घटना से बंगाल का राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. वहीं, अभिषेक बनर्जी ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना BJP द्वारा प्रायोजित थी. “आप देख सकते हैं कि मेरी क्या हालत कर दी गई है. यही उनकी लोकतंत्र की शैली है. आप देख सकते हैं कि कहीं भी पुलिस मौजूद नहीं है. BJP मुझे मार डालना चाहती है.”

अभिषेक ने आगे कहा, “ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है. हम इस बारे में हाई कोर्ट को बताएंगे. हम राज्यपाल को भी इस बारे में अवगत कराएंगे. मैं निश्चित रूप से कोर्ट का रुख करूंगा.”

अभिषेक ने लगाया आरोप
सोनारपुर, दक्षिण 24 परगना में स्थित है. यह कोलकाता के करीब है. अभिषेक बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों को पहले से जानकारी देने के बावजूद, उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई. उन्होंने कहा, “मैं इस जगह से तब तक नहीं हटूंगा, जब तक पुलिस और सुरक्षा बल यहां सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर देते. वे घरों को गिराने की कोशिश कर रहे हैं, और वे मुझे मार डालना चाहते हैं.”

उन्होंने कहा कि आज उनके हेलमेट की वजह से ही उनका सिर बच पाया; वरना कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए अभिषेक बनर्जी ने यह साफ कर दिया कि TMC इस तरह के कायरतापूर्ण हमलों से डरने वाली नहीं है और वह लोगों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी.

TMC कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमले

4 मई को बंगाल चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद, कई इलाकों में TMC कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं सामने आईं. अभिषेक बनर्जी अब सभी प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए दौरे पर निकले हैं. जब सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ, तो मौके पर मौजूद TMC कार्यकर्ताओं ने तुरंत विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

Share This Article
Leave a Comment