* अभिषेक बनर्जी पर हमले में बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
West Bengal Politics : TMC सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर में बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, कि तभी उनपर वहां अज्ञात लोगों ने पत्थर, जूते और अंडे फेंके. भीड़ में उन्हे मारने-पीटने की भी कोशिश की गयी और चोर-चोर बोला जा रहा था. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि हमलावर उन्हें मारना चाहते थे और ये सब BJP के लोगों ने किया है. मैं कोर्ट जरूर जाऊंगा.
सांसद अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि सारे लोग बीजेपी स्पॉन्सर्ड है. यह BJP के डेमोक्रेसी का उदाहरण है। पुलिस कहीं नहीं दिख रही है. तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में बंगाल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपने पर हुए हमले को लेकर बोलते हुए कहा कि यह BJP प्रायोजित था जिसके अंतर्गत मुझपर जानलेवा हमला हुआ है. मेरे कपड़े फाड़ दिए गए और मेरा चश्मा टूट गया. हेलमेट पहने रहने के कारण सिर सुरक्षित रहा, जिससे कि मेरी जान बच गयी. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने हाईकोर्ट व गवर्नर से शिकायत की बात कही है.
TMC सांसद ने आगे बताया कि मौके पर कोई पुलिस वाला नहीं था, वे हमें मारना चाहते हैं. मेरी डेड बॉडी यहां से मिल सकती है, लेकिन मैं मरते दम तक अपना यह इलाका नहीं छोड़ूंगा. मुझपर पर सोनारपुर में बीजेपी के गुंडों ने जानलेवा हमला किया. कहा जा रहा है कि घटना के समय अभिषेक पार्टी कार्यकर्ता के घर गए थे. वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अभिषेक को सिर पर हेलमेट पहनाया और उन्हें सुरक्षा घेरे में लेते हुए वहां से बाहर ले गए.
बताते चले कि TMC सांसद को पश्चिम बंगाल CID ने एक नोटिस भेजा, जिसमें उन्हें 1 जून को दोपहर में कोलकाता स्थित एजेंसी के मुख्यालय भवानी भवन में जांचकर्ताओं के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया था. जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं नोटिस को समझकर और अपने वकील से सलाह करके इसका जवाब दूंगा।
पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में बंगाल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार किए गए लोगों में तपन माइती और आकाश भी शामिल हैं। घटना से जुड़े वीडियो में इन लोगों को देखा गया था। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।