Indian Air Force : चीन-पाकिस्तान को पछाड़, दुनिया में गूंजी भारतीय वायुसेना की ताकत! टॉप-6 में बरकरार IAF का दबदबा

Bindash Bol

Indian Air Force : ऑपरेशन सिंदूर हो, कारगिल का रण हो या 1971 का ऐतिहासिक युद्ध—भारतीय वायुसेना (IAF) ने हर मोर्चे पर अपनी सटीक मारक क्षमता, बेहतरीन ट्रेनिंग और अदम्य साहस का परिचय दिया है। पहलगाम हमले के बाद हुए सैन्य अभियान में भी भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के हर दांव को नाकाम करते हुए उसकी सीमा के भीतर सटीक कार्रवाई कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब इसी दमदार प्रदर्शन के बीच भारतीय वायुसेना ने वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

WDMMA रैंकिंग 2026 में भारत का जलवा

World Directory of Modern Military Aircraft (WDMMA) की Global Air Powers Ranking 2026 में भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर दुनिया की सबसे ताकतवर एयर फोर्स की सूची में छठा स्थान बरकरार रखा है। भारत ने इस रैंकिंग में चीन, जापान और पाकिस्तान जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।
सबसे खास बात यह है कि क्षमता (Capability) और प्रभावशीलता (Effectiveness) के आधार पर भारतीय वायुसेना को अमेरिका और रूस के बाद दुनिया की तीसरी सबसे प्रभावशाली एयर फोर्स माना गया है।

क्या है WDMMA?

WDMMA दुनिया की सैन्य वायुशक्ति का आकलन करने वाली प्रतिष्ठित संस्था है। यह केवल विमानों की संख्या नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक, ऑपरेशनल क्षमता, प्रशिक्षण, युद्ध की तैयारी, लॉजिस्टिक्स, रखरखाव और समग्र युद्धक दक्षता जैसे कई मानकों के आधार पर रैंकिंग तैयार करती है।

टॉप-10 एयर फोर्स रैंकिंग

1.यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स (USAF)
2.यूनाइटेड स्टेट्स नेवी
3.रूसी वायुसेना
4.यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी एविएशन
5.यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स
6.भारतीय वायुसेना (IAF)
7.चीनी वायुसेना
8 जापानी वायुसेना
9 इजराइल वायुसेना
10.फ्रांसीसी वायुसेना

चीन और पाकिस्तान पर भारत की बढ़त

भारतीय वायुसेना ने न केवल चीन को पीछे छोड़ा, बल्कि पाकिस्तान की वायुसेना तो टॉप-10 से भी काफी दूर है। पाकिस्तान एयर फोर्स 18वें स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश 83वें स्थान पर है।

अन्य भारतीय सैन्य एविएशन विंग्स की स्थिति..

* भारतीय नौसेना एविएशन – 27वां स्थान

* भारतीय सेना एविएशन – 36वां स्थान

दुनिया में क्यों बढ़ रहा है IAF का दबदबा?

राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान, सुखोई-30MKI, तेजस, अपाचे और चिनूक हेलिकॉप्टर, अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम और लगातार बढ़ती स्वदेशी सैन्य क्षमता ने भारतीय वायुसेना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। हाल के सैन्य अभियानों में उसके प्रदर्शन ने भी दुनिया को उसकी वास्तविक ताकत का एहसास कराया है।

भारत का संदेश साफ है…

भारतीय वायुसेना अब सिर्फ देश की सुरक्षा की ढाल नहीं, बल्कि वैश्विक सैन्य ताकत का एक मजबूत प्रतीक बन चुकी है। चीन और पाकिस्तान के लिए यह रैंकिंग एक स्पष्ट संदेश है कि भारतीय आसमान की हिफाजत दुनिया की सबसे सक्षम वायुसेनाओं में से एक के हाथों में है।

Share This Article
Leave a Comment