* क्या है बिग बैश लीग? जो है ऑस्ट्रेलिया का इंडियन प्रीमियर लीग…
BBL in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तीन देशों के दौरे पर हैं, जिसमें इंडोनेशिया के बाद वह 8 जुलाई को वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने 10 जुलाई को ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की उपस्थिति में बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग बिग बैश के 16वें सीजन के पहले मुकाबले को भारत में खेले जाने की आधिकारिक घोषणा की। ऐसा पहली बार होगा जब भारत में किसी विदेशी टी20 लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलियाई सांस्कृतिक महोत्सव का होगा प्रमुख आकर्षण
बिग बैश लीग का जुनून भारत में भी काफी देखने को मिलता है, जिसमें इसके सीजन की शुरुआत अधिकतर दिसंबर महीने में होती है तो वहीं फाइनल मैच जनवरी के महीने में खेला जाता है। पहली बार बीबीएल के सीजन का मुकाबला घर से बार किसी दूसरे देश में आयोजित किया जाएगा। वहीं भारत में दिसंबर महीने में आयोजित होने वाले एक सप्ताह के ऑस्ट्रेलियाई सांस्कृतिक महोत्सव का भी बीबीएल 2026-27 का पहला मुकाबला प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।
दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि जुनून है
पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 10 जुलाई की सुबह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेल संबंधों को लेकर बात की जिसमें उन्होंने कहा कि जब भी मुझे अपने दोस्त प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिलने का मौका मिला है, क्रिकेट हमारे बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव का जरिया रहा है। हमने अहमदाबाद में साथ मिलकर स्टेडियम का दौरा किया था और आज यहां आकर मैं खेल की भावना को सचमुच महसूस कर सकता हूं, खासकर तब जब हमारे बीच स्टीव वॉ और लिसा स्थालेकर जैसे दिग्गज मौजूद हों। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर कदम रखते ही किसी भी भारतीय के मन में एक साथ दो भावनाएं जागती हैं। पहली भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा यह एहसास कि हमारे दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक साझा जुनून है। फिर भी आज आखिरी ओवर के रोमांच का कोई दबाव नहीं है। यहां सिर्फ खेल की खुशी, हमारी दोस्ती की आत्मीयता और भविष्य के चैंपियंस की ऊर्जा है।
क्या है बिग बैश लीग? जो है ऑस्ट्रेलिया का इंडियन प्रीमियर लीग…
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मेलबर्न में संयुक्त घोषणा करते हुए बताया कि इस साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (BBL) का उद्घाटन मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा.
BBL ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग है, जिसका क्रेज आईपीएल की तरह है। भारत में भी इस लीग की तगड़ी फॉलोइंग है। यह क्रिकेट इतिहास का एक अहम पल होगा, क्योंकि पहली बार किसी विदेशी क्रिकेट लीग का आधिकारिक मैच भारत की धरती पर आयोजित किया जाएगा।
चेन्नई में होने वाला यह मुकाबला दिसंबर में आयोजित होने वाले सप्ताहभर के ‘जी’ डे नमस्ते (‘G’Day Namaste’) कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
इस फेस्टिवल में ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति, व्यापार, निवेश और खेल से जुड़े कई कार्यक्रम भारत के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति देना है।
क्या है बिग बैश लीग
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) देश की सबसे बड़ी प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट लीग है। इसकी शुरुआत 2011 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की थी। इस लीग में ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों की 8 टीमें हिस्सा लेती हैं। BBL का टूर्नामेंट लीग स्टेज और नॉकआउट मुकाबलों के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ियों के साथ-साथ दुनिया भर के कई बड़े विदेशी क्रिकेटर भी खेलते हैं।