Abhijeet Deepke :अभिजीत दीपके भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे, 20 जुलाई का ‘चलो संसद’ मार्च रहेगा जारी

Bindash Bol

Abhijeet Deepke : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। शनिवार सुबह पार्टी के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के जरिए इसकी जानकारी साझा की गई।
यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के चलते दिल्ली पुलिस धरनास्थल से अस्पताल ले गई। सीजेपी ने अपने बयान में कहा, “अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ चुके हैं। 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।”
इस बीच, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने अपील की है कि उनकी सहमति के बिना वांगचुक को न तो मुंह के जरिए और न ही नसों के माध्यम से कोई उपचार या पोषण दिया जाए।
उधर, नई दिल्ली के डीसीपी ने एक्स पर जारी बयान में बताया कि दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर वांगचुक की लगातार बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर हैं। शनिवार को उनका अनशन 21वें दिन में प्रवेश कर गया।

Share This Article
Leave a Comment