Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है। सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए दावा किया है कि आने वाले दिनों में वह देश छोड़कर पाकिस्तान भाग जाएंगे।
राजभर ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव शिक्षा, स्वास्थ्य, शांति और पिछड़े वर्गों के 27% आरक्षण के सही बंटवारे पर बात करने के बजाय केवल नफरत की राजनीति कर रहे हैं।
आरक्षण और महंगाई पर दो टूक……
* आरक्षण का ढांचा: राजभर ने कहा कि वह बाबासाहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर द्वारा दिए गए आरक्षण के पक्षधर हैं, जिसका उद्देश्य अंतिम पायदान के व्यक्ति को मुख्यधारा में लाना है। संविधान के तहत सामान्य वर्ग (10%), पिछड़ा वर्ग (27%) और एससी-एसटी (22.5%) सभी को आरक्षण का लाभ मिल रहा है।
* 85% आबादी का भ्रम: उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछड़े और दलित वर्ग की आबादी करीब 85% है, इसलिए चर्चा इन्हीं पर केंद्रित रहती है, जबकि लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।
* कीमतों पर चेतावनी: चीनी के बढ़ते दामों पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि हर किसी को कानून के दायरे में काम करना होगा; नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
