Facebook New Rules : रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा इंस्टाग्राम और फेसबुक! Meta ने शुरू किया ट्रायल

Bindash Bol

Facebook New Rules : सोशल मीडिया पर बच्चों के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर Meta ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है. कंपनी ने अमेरिका के कई राज्यों के साथ एक प्रस्तावित समझौता किया है, जिसके तहत कम उम्र के बच्चों के Instagram और Facebook इस्तेमाल पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाएंगी. इस समझौते को लागू करने के लिए अभी कोर्ट की मंजूरी जरूरी होगी. इस नए नियम के तहत Teen Accounts को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Instagram और Facebook इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी. यह नियम स्थानीय समय के हिसाब से लागू होगा.

हालांकि, इस दौरान मैसेजिंग और कुछ सेटिंग्स का सीमित इस्तेमाल किया जा सकेगा, लेकिन किशोर इनका इस्तेमाल पूरे ऐप तक पहुंचने के लिए नहीं कर पाएंगे.

बच्चों के लिए समय सीमा तय करने का प्रस्ताव भी रखा
Meta ने बच्चों के रोजाना सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर भी एक सीमा तय करने का प्रस्ताव रखा है. इसके मुताबिक Teen Accounts पर Facebook और Instagram समेत Meta के ऐप्स का कुल इस्तेमाल डिफॉल्ट रूप से रोजाना 2 घंटे तक सीमित रहेगा. यह समय आधी रात को रीसेट होगा. मैसेजिंग और लंबे वीडियो देखने का समय इस सीमा में शामिल नहीं किया जाएगा.

खास बात यह है कि किशोर खुद इन सीमाओं को बदल नहीं सकेंगे. इसके लिए माता-पिता की मंजूरी जरूरी होगी. माता-पिता चाहें तो इन सीमाओं को और कम भी कर सकेंगे. रात में सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने के लिए Notifications पर भी रोक होगी. रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक Push Notifications बंद रहेंगे. इसके अलावा स्कूल के समय यानी सप्ताह के दिनों में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक भी Notifications को शांत रखने का प्रावधान है.

कंटेंट दिखाने के तरीके में भी बदलाव

Meta किशोरों के लिए कंटेंट दिखाने के तरीके में भी बदलाव करेगा. कंपनी को कुछ महीनों के भीतर ऐसा Feed उपलब्ध कराना होगा, जो यूजर की पसंद के हिसाब से पूरी तरह Algorithm से Personalize न हो. इसके अलावा Like की संख्या डिफॉल्ट रूप से छिपी रहेगी और Cosmetic Surgery वाले Filters पर भी रोक होगी. इस समझौते में उम्र की जांच को लेकर भी सख्त नियम शामिल हैं. Meta को एक ऐसा Age Verification System लागू करना होगा, जिससे यह पता लगाया जा सके कि अकाउंट चलाने वाला व्यक्ति Teenager है या Adult. अगर किसी नए अकाउंट की उम्र 14 दिनों के भीतर Verify नहीं होती है, तो उसे Teen Account माना जाएगा.

अमेरिका में इस्तेमाल पर बैन

13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अमेरिका में Facebook और Instagram का इस्तेमाल पहले से प्रतिबंधित है. नए नियमों के तहत Meta को ऐसे कम उम्र के यूजर्स की पहचान करने के लिए और सख्त कदम उठाने होंगे. माता-पिता को भी Teen Accounts पर ज्यादा नियंत्रण मिलेगा. उन्हें बच्चे के रोजाना सोशल मीडिया इस्तेमाल की जानकारी मिल सकेगी और वे Settings की समीक्षा करने के साथ-साथ स्कूल के समय से जुड़ी पाबंदियां भी तय कर सकेंगे.

इस पूरे समझौते की निगरानी एक स्वतंत्र Auditor करेगा. यह निगरानी 10 साल तक चलने का प्रस्ताव है. हालांकि, ये सभी बदलाव तभी लागू होंगे जब संबंधित कोर्ट इस प्रस्तावित समझौते को मंजूरी देगा.

Share This Article
Leave a Comment