Nepal Flood Crisis : नेपाल-तिब्बत सीमा पर हिमस्खलन और चट्टानें खिसकने से भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों में भयानक बाढ़ आ गई है। इस प्राकृतिक आपदा में नेपाल में 162 और चीन में 3 लोगों की जान चली गई है, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण पुल, सड़कें, बिजली और संचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं।
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के अनुसार, लापता लोगों में 300 से अधिक भारतीय नागरिक और मानसरोवर तीर्थयात्री शामिल हैं।
राज्यवार स्थिति और लापता नागरिकों का विवरण
* तमिलनाडु / ईशा फाउंडेशन: तमिलनाडु के 57 पर्यटकों में से 37 लापता हैं (20 सुरक्षित मिले)। वहीं, ईशा फाउंडेशन के 77 सदस्य इमिग्रेशन ऑफिस के पास से लापता बताए जा रहे हैं, जबकि 495 लोग सुरक्षित लौट आए हैं।
* उत्तर प्रदेश: कई नागरिक फंसे हुए हैं। किसान नेता राकेश टिकैत भी अपने साथियों के साथ पोखरा में फंसे हैं और हवाई मार्ग से लौटने की तैयारी में हैं।
* महाराष्ट्र: कुल 7 पर्यटकों में से 4 (मुंबई और पुणे के) सुरक्षित हैं, जबकि 3 से संपर्क साधने के प्रयास जारी हैं।
* केरल: नेपाल गए 36 लोगों का समूह सुरक्षित इलाके में है।
* मानसरोवर यात्री: ‘सम्राट टूर्स एंड ट्रेवल्स’ के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कम से कम 59 श्रद्धालु भी संपर्क से बाहर हैं।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर्स
भारतीय दूतावास (काठमांडू):
* +977 985 131 6807
* +977 970 910 7500
राज्यों के सहायता केंद्र:
* उत्तर प्रदेश: 1070
* महाराष्ट्र: 1070 | +91-9321587143
* केरल (NORKA Roots): 1800-425-3939 | +91-8802012345 (मिस्ड कॉल) | 9447111844, 9747132147
* सिक्किम: 03592-201145 | 03592-202461 | 03592-202256
* ओडिशा: +91-7428135044 | +91-8527580245 | 011-23012807
* उत्तराखंड: 1070 | 8218867005 | 0135-2710334/35
* छत्तीसगढ़: 1070 | +91-771-2223471
