Lalai Singh Yadav : ललई सिंह यादव अपना पूरा जीवन सामाजिक बराबरी के लिए किया न्योछावर – रामदेव यादव

Dhiraj Kumar

* पथलगड्डा में मनाई गई  पेरियार ललई सिंह यादव जी की 115वीं जयंती

Lalai Singh Yadav : चंदवारा/कोडरमा: चंदवारा प्रखंड के ग्राम पथलगड्डा में सामाजिक चिंतक, लेखक व बहुजन साहित्य के प्रचारक पेरियार ललई सिंह यादव जी के 115 वीं जयंती के अवसर पर संबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी रामदेव यादव ने मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत ललई सिंह यादव की तस्वीर पर मालार्पण कर किया गया।

इस दौरान रामदेव यादव ने कहा कि ललई सिंह यादव अपना पूरा जीवन सामाजिक बराबरी, शिक्षा, तर्कशीलता और शोषण के खिलाफ जनजागरण को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि समाज में परिवर्तन केवल सत्ता परिवर्तन से नहीं, बल्कि विचार परिवर्तन से आता है। उन्होंने अपने लेखन और विचारों के माध्यम से लोगों को रूढ़ियों, अंधविश्वास और सामाजिक असमानता पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित किया। उनका संघर्ष हमें संविधान के उन मूल्यों की याद दिलाता है, जिनमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उनका मानना था कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सम्मान और अधिकार के साथ जीवन नहीं जीता, तब तक वास्तविक सामाजिक प्रगति अधूरी है।

मौके पर समाजसेवी विकास दास, दामोदर यादव, बिनोद पंडित, बिनोद यादव, अशोक यादव, पप्पू यादव, कैलाश यादव, संतोष यादव, विजय यादव, दिनेश यादव, प्रवीण यादव, मुंशी यादव, बासुदेव यादव, बजन यादव, राजेश पासवान, सुनील दास, राजू दास, रंजन यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment