Womens Asia Cup 2026 : क्रिकेट के गलियारों में एक बार फिर पाकिस्तान की किरकिरी हो गई है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से धूल चटाकर रिकॉर्ड 8वीं बार चैंपियन बनने वाली टीम इंडिया ने अपनी शर्तों पर जश्न मनाया। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी को मंच पर ऐसा करारा तमाचा मिला, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। भारतीय महिला टीम ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान के नुमाइंदों के हाथों से इज्जत का कोई तगमा कबूल नहीं किया जाएगा।
हरमनप्रीत एंड कंपनी का दो टूक तेवर
मुकाबले से पहले ही माहौल गरमाया हुआ था कि अगर भारत जीता, तो ड्रामा तय है। पिछले साल पुरुष एशिया कप के फाइनल में सूर्यकुमार यादव की ब्रिगेड ने भी नकवी को ठेंगा दिखाते हुए ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था। महिला ब्रिगेड ने उसी तेवर को बरकरार रखा। चीफ गेस्ट के तौर पर अपनी औकात से बाहर जाकर नकवी ट्रॉफी बांटने मंच पर खड़े तो हो गए, लेकिन हरमनप्रीत कौर और उनकी धुरंधरों ने उनकी तरफ देखना तक गंवारा नहीं समझा। नतीजा यह हुआ कि नकवी मंच पर मखौल बनकर रह गए, खिलाड़ियों को मेडल देकर सेरेमनी का बोरिया-बिस्तर समेटना पड़ गया।
बल्ले और गेंद से रौंदकर निकाला दम
मैदान पर श्रीलंका की टीम का जो हाल हुआ, उसने पाकिस्तान के मंसूबों पर पहले ही पानी फेर दिया था। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने बोर्ड पर 183 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों पर 68 और स्मृति मंधाना ने धमाकेदार 59 रन कूट डाले। जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर ढेर हो गई। श्री चरणी ने 4 और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटककर लंकाई बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। मैदान पर रनों से कुचलने के बाद भारतीय शेरनियों ने मंच पर पाकिस्तानी अहंकार को चकनाचूर कर दिया।
