Bullet Train Project: भारत की पहली बुलेट ट्रेन का 360 किमी ट्रैक पूरा, जानें कब दौड़ेगी ट्रेन

Bindash Bol

Bullet Train Project: भारत की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को जानकारी दी कि अब तक 360 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गुजरात और महाराष्ट्र सेक्शन में तेज़ी से काम हो रहा है। रेलवे मंत्री ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट वर्क का निरीक्षण करते हुए यह अपडेट दिया।

गुजरात में तेज़, महाराष्ट्र में धीमी रफ्तार

रेलमंत्री वैष्णव ने बताया कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार के दौरान अनुमति न मिलने से प्रोजेक्ट में ढाई साल की देरी हुई। हालांकि, अब काम पूरी गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। स्टेशन, हाईवे, ब्रिज, अंडरवाटर टनल सभी का काम ट्रैक पर है। महाराष्ट्र सेक्शन में भी अब तेज़ी आई है और लगभग 2 किलोमीटर अंडरवाटर टनल तैयार हो चुकी है।

Tokyo-Osaka जैसा होगा विकास मॉडल

रेलवे मंत्री ने जापान की Tokyo-Osaka Bullet Train Corridor का उदाहरण देते हुए कहा कि Mumbai-Ahmedabad बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से भी बड़े शहरों का विकास होगा। उन्होंने कहा: सुबह कोई व्यक्ति Ahmedabad में फाफड़ा-ढोकला खाकर निकलेगा, दिनभर मुंबई में बिजनेस करेगा और शाम को वापस परिवार के साथ समय बिताएगा।

बुलेट ट्रेन के खास फीचर्स

कुल दूरी 508 किमी
स्पीड 320 kmph
स्पीड 12
मुंबई से Ahmedabad (लिमिटेड स्टॉप सर्विस में) सिर्फ 1 घंटा 58 मिनट में
35 ट्रेनें दोनों तरफ से
Peak Hours में हर 20 मिनट पर एक ट्रेन।
Sabarmati में होगा इस प्रोजेक्ट का ऑपरेशनल कंट्रोल सेंटर।

Ahmedabad Kalupur स्टेशन का होगा मेगा रिडेवलपमेंट

1 लाख लोगों को रोजगार, विकसित भारत की ओर एक कदम

रेलवे मंत्री ने बताया कि Ahmedabad के Kalupur Railway Station का पुनर्विकास चार साल में पूरा होगा। नया डिज़ाइन Ahmedabad की संस्कृति को ध्यान में रखकर बनाया गया है। तीन स्तरों वाला यह स्टेशन भारत के सबसे आधुनिक रेलवे स्टेशनों में से एक होगा।

केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवीनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने भी Mumbai-Ahmedabad High-Speed Rail (MAHSR) प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा: यह पीएम मोदी (PM Modi) का विज़न है। इस प्रोजेक्ट से 1 लाख लोगों को रोजगार मिला है। यह भारत के लिए बहुत बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है।

Share This Article
Leave a Comment