Waqf Amendment Bill : लोकसभा में बुधवार को वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक 2024 पर तीखी बहस देखने को मिली। इस विधेयक पर सदन दो हिस्सों में बंटा रहा। देर रात तक लोकसभा की कार्रवाई चली। विपक्ष ने एक तरफ जहां विधेयक की आलोचना की तो दूसरी ओर सत्ता पक्ष ने संशोधन विधेयक की खासियत गिनाई। लेकिन इन बहस के बीच क्या आप जानते हैं कि वक्फ के पास कितनी संपत्तियां हैं। आइए जानते हैं वक्फ की 10 बड़ी संपत्तियों के बारे में…
भारत में वक़्फ़ संपत्तियों की स्थिति
भारत में वक्फ संपत्तियां धार्मिक, व्यावसायिक और कृषि भूमि का एक बड़ा नेटवर्क हैं। वक्फ असेट्स मैनेजमेंट सिस्टम ऑफ इंडिया के अनुसार, देश में कुल 8,72,324 वक़्फ़ संपत्तियां दर्ज हैं। यह देश की धार्मिक और सामुदायिक स्वामित्व वाली सबसे बड़ी संपत्ति कैटेगरी में एक है।
वक्फ और उसकी संपत्तियां 10 बड़ी संपत्तियां…
कुल वक्फ संपत्तियां
भारत में 8,72,324 अचल वक्फ संपत्तियां हैं। यह देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली हुई है।
वक्फ की जमीनों पर डेढ़ लाख से अधिक कब्रिस्तान
कब्रिस्तानों में 1,50,569 संपत्तियां हैं जो सभी वक्फ संपत्तियों का 17% हिस्सा है, जो किसी भी एक श्रेणी के लिए सबसे अधिक है।
वक्फ संपत्तियों का 14 प्रतिशत हिस्सा मस्जिदों के पास
लगभग 1,19,200 वक्फ संपत्तियां मस्जिदें हैं जो कुल जोत का 14% हिस्सा बनाती हैं।
कमर्शियल प्लेस: देश में 1,13,187 कर्मशियल दूकानें ऐसी हैं जोकि वक्फ के स्वामित्व वाली हैं। इसी तरह 92,505 मकान हैं जो वक्फ की जमीनों पर है।
कृषि भूमि का हिस्सा
1,40,784 कृषि संपत्तियों के साथ, वक्फ भूमि स्वामित्व पैटर्न में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो कुल संपत्तियों का 16% हिस्सा है।
दरगाह, मज़ार और मकबरा
दरगाह और मज़ार सहित वक्फ के अंतर्गत धार्मिक स्थल 33,492 संपत्तियां हैं।
यूपी में सबसे ज़्यादा संपत्तियां
उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा 2,32,547 वक्फ संपत्तियां हैं। यह देशभर में स्थित वक्फ संपत्तियों का 27% है।
अन्य राज्य जहां वक्फ की सबसे अधिक संपत्तियां: महत्वपूर्ण वक्फ संपत्ति वाले अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल (80,480), पंजाब (75,965), तमिलनाडु (66,092) और कर्नाटक (62,830) शामिल हैं। गुजरात (39,940), तेलंगाना (45,682) और केरल (53,282) में अपेक्षाकृत कम संपत्तियां हैं। इनमें प्लॉट (64,724), आशूरखाना (17,719), मदरसे (14,008) और 1,26,189 अन्य संपत्तियां शामिल हैं।
विविध उपयोग
धार्मिक स्थलों के अलावा, वक्फ संपत्तियों में 64,724 भूखंड, 17,719 आशूरखाने, 14,008 मदरसे और अन्य श्रेणियों में 1,26,189 संपत्तियां भी शामिल हैं।
सबसे कम वक्फ संपत्ति
सबसे कम वक्फ संपत्ति संख्या वाले राज्यों में गुजरात (39,940), तेलंगाना (45,682) और केरल (53,282) शामिल हैं।
Waqf संशोधन विधेयक 2024 में क्या बदलाव किए गए हैं?
सरकार द्वारा लाए गए Waqf संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Act Changes) में कई अहम बदलाव प्रस्तावित हैं
- केवल पांच साल से अधिक समय तक मुस्लिम धर्म का पालन कर रहे व्यक्ति ही वक़्फ़ के लिए संपत्ति समर्पित कर सकते हैं।
- महिलाओं के लिए सुरक्षा प्रावधान – विधवा, तलाकशुदा और अनाथ महिलाओं को वक़्फ़ से पहले उनकी विरासत का अधिकार मिलना जरूरी होगा।