Police-Naxalite encounter in Chaibasa: चाईबासा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, दूसरे की हालत नाजूक

Bindash Bol

Police-Naxalite encounter in Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को हुए आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार छोटानागरा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत वनग्राम मरंगपोंगा वन क्षेत्र के पास यह घटना हुई।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि इस विस्फोट में दो जवान सुनील कुमार मंडल और पार्थ प्रतिम डे घायल हो गए हैं और उन्हें हवाई मार्ग से इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। इस आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ के एक अधिकारी शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहादत पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईईडी विस्फोट की घटना में एक जवान की शहादत पर दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा- चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार मंडल की इलाज के दौरान निधन की दुःखद खबर मिली है। मरांग बुरु शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें। ब्लास्ट में घायल एक अन्य जवान को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

माओवादियों के शीर्ष कमांडर इलाके में सक्रिय

पुलिस की ओर मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु अनल, असीम मंडल और अजय महतो सारंडा जंगल में सक्रिय है। उनके साथ सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा भी विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील है।
इसे लेकर चाईबासा पुलिस, कोबारा 203 बटालियन, 209, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ 26वीं, 60वीं, 134वीं, 174वीं, 193वीं और 197वीं बटालियन की टीमों की ओर से संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 4 मार्च को की गई है। विशेष अभियान छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है।

आईईडी विस्फोट की चपेट में आए दो जवान

अभियान के दौरान शनिवार 22 मार्च को दोपहर 2.30 से 2.45 बजे के बीच मरांगपोंगा के आसपास के जंगलों में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान सुनील मंडल और पार्थ प्रतिम डे जख्मी हो गए। पुलिस टीम की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोनों जवानों को इलाज के लिए रांची भेजा गया। जहां इलाज के क्रम में एक अधिकारी की मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment