- थाना प्रभारी की कार्यशैली की खूब हो रही है तारीफ
Good work : कोडरमा : आम तौर पर पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठाने का खूब रिवाज है। पुलिस को आए दिन आम जनता से लेकर नेताओं तक का कोप भाजन होते आपने देखा होगा। लेकिन इसी विभाग में कुछ ऐसे पुलिस अफसर हैं जो जनता के बीच चैलेंजिंग रूप में काम करते हुए नजर आ जाएंगे। ऐसा ही एक नाम चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार का है। जिन्होंने भरी जनता के बीच बलात्कार के एक आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का वादा किया और महज 15 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी का इस चैलेंजिंग कार्यशैली का खूब वाह वाही हो रही है।
क्या है मामला
चंदवारा थाना क्षेत्र के नीचे बस्ती चंदवारा में बलात्कार के शिकार एक नाबालिग लड़की के साथ जुड़ा मामला है। जिन्होंने बलात्कार की घटना को बर्दाश्त नहीं कर पाई और फांसी के फंदे से लटक गई। बाद में उसकी मौत ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों व परिजनों के बीच भारी आक्रोश था और आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर रांची पटना मुख्य मार्ग को जाम करने वाले थे। जब इसकी सूचना चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार को मिली तो उन्होंने दलबल के साथ मृतक के परिजनों तथा ग्रामीणों के बीच गए और सड़क जाम नहीं करने का आग्रह किया। उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया कि आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इस आश्वासन पर परिजनों द्वारा सड़क जाम नहीं किया गया और पुलिस की मदद से शव का दाह संस्कार कर दिया गया। शव के दास संस्कार होते ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और महज 15 घंटे के अंदर आरोपी चंदवारा निवासी छोटेलाल पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार का भूरी भूरी प्रशंसा करने लगे। इधर थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार ने बताया कि उनका यह फर्ज है कि जनता का काम बखूबी करें।उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसे शर्मनाक घटना में शामिल किसी भी आरोपियों को बक्सा नहीं जाएगा।उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
