Mother Of All Bombs : ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ से भी खतरनाक है MOP! ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी

Bindash Bol
  • तबाही बनकर ईरान पर गिरे अमेरिका के B2 बॉम्बर, फोर्डो समेत तीन न्यूक्लियर ठिकाने उड़ाए

Mother Of All Bombs : ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर सीधा हमला किया है और इस हमले में सबसे ज्यादा चर्चा एक खास बम की हो रही है – GBU-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) की। ट्रंप की माने तो इस बम ने फोर्डो जैसे मजबूत परमाणु ठिकाने को भी हिला कर रख दिया। आइए जानते हैं कि आखिर ये बम है क्या और क्यों पूरी दुनिया में इसका खौफ है।

क्या है MOP बम?

MOP का पूरा नाम है मैसिव ऑर्डनेन्स पेनेट्रेटर, जिसे GBU-57 भी कहा जाता है। यह एक ऐसा सुपर बम है जो जमीन के अंदर छिपे किसी भी बंकर या सुरंग को तबाह करने की ताकत रखता है। इसका वजन करीब 13,600 किलोग्राम होता है और इसे खासतौर पर मजबूत और गहराई में बने ठिकानों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है।

कैसे काम करता है ये बम?

इस बम को B-2 स्टील्थ बॉम्बर से करीब 50,000 फीट की ऊंचाई से गिराया जाता है। इसकी रफ्तार और सटीक सैटेलाइट नेविगेशन इसे सीधे टारगेट तक पहुंचाने में मदद करती है। इसके बाहरी हिस्से को इतना मजबूत बनाया गया है कि यह जमीन में 60 मीटर तक घुस सकता है और वहां विस्फोट करता है।

फोर्डो पर हमले के लिए किया गया इस्तेमाल

ईरान का फोर्डो प्लांट एक पहाड़ के नीचे बना हुआ है और माना जाता है कि इसे सिर्फ MOP जैसा बंकर बस्टर ही नुकसान पहुंचा सकता है। अमेरिका के पास ही यह क्षमता है, और इसीलिए ट्रंप ने फोर्डो पर फुल पेलोड गिराने की बात कही।

मदर ऑफ आल बॉम्ब्स से भी ताकतवर MOP!

BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, MOP को ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स’ GBU-43/B मैसिव ऑर्डनेन्स एयर ब्लास्ट (MOAB) से भी ज्यादा ताकतवर माना जाता है। MOAB का वजन करीब 9,800 किलो है, जबकि MOP इससे भी भारी और घातक है। MOAB का इस्तेमाल 2017 में अफगानिस्तान में किया गया था, लेकिन MOP अभी तक किसी भी युद्ध में पहली बार प्रयोग हुआ माना जा रहा है।

यह बम सिर्फ अमेरिका के पास है और इसे बोइंग कंपनी ने तैयार किया है। MOP का टेस्ट न्यू मैक्सिको के व्हाइट सैंड्स रेंज में किया गया है। इसे गिराने के लिए खास B-2 स्टेल्थ बॉम्बर की जरूरत होती है, जो गुआम बेस से ऑपरेट होता है।

क्या होता है B-2 बॉम्बर, कितनी है ताकत?

B-2 बॉम्बर दुनिया का सबसे एडवांस्ड और महंगा फाइटर जेट माना जाता है। इसे दो पायलट मिलकर उड़ाते हैं और ये बिना ईंधन भरे 6,000 नॉटिकल मील से ज्यादा की दूरी तय कर सकता है। यह 30,000 पाउंड वजनी MOP बम को भी आसानी से ले जा सकता है। एकके मुताबिक, B-2 बॉम्बर को बनाने में 2 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा खर्च आता है। यही विमान स्टेल्थ तकनीक के साथ गहराई में बने दुश्मन के ठिकानों तक पहुंचकर बमबारी कर सकता है।

ईरान मिडिल ईस्ट का गुंडा… अगर अब हमला किया तो… ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी

अमेरिका ने ईरान के तीन बड़े परमाणु ठिकानों नतांज, इस्फहान और फोर्डो पर जोरदार हमला कर तबाही मचा दी है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए इस हमले को ‘इतिहास बदलने वाला कदम’ बताया है। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने फिर जवाबी हमला किया तो इससे भी भयंकर अंजाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने ईरान को ‘मिडिल ईस्ट का गुंडा’ बताया और कहा कि अब उसे शांति की राह पर आना ही होगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि “ईरान के प्रमुख न्यूक्लियर फैसिलिटी को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। अब ईरान को शांति करनी ही होगी, नहीं तो आगे के हमले और ज्यादा घातक होंगे।” उन्होंने फोर्डो, नतांज और इस्फहान जैसे बड़े ठिकानों के पूरी तरह खत्म होने का दावा किया।

व्हाइट हाउस से ट्रंप का सीधा संदेश, ‘अब और नहीं चलेगा’
ट्रंप ने कहा, “पिछले 40 साल से ईरान ‘इजरायल मुर्दाबाद’ और ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाता रहा है। उन्होंने हमारे लोगों को मारा है, हमारे सैनिकों के हाथ-पैर उड़ा दिए हैं रोडसाइड बम से… जनरल कासिम सुलेमानी ने कई अमेरिकियों की जान ली। मैंने बहुत पहले तय कर लिया था कि अब ये सब और नहीं चलेगा। और अब ये रुकेगा।”

Share This Article
Leave a Comment