IND vs ENG: लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के 5वें दिन, भारतीय टीम 39 सालों में पहली बार इंग्लैंड की धरती पर लगातार दो टेस्ट जीतने से सिर्फ 22 दूर रह गई। चौथे दिन के आखिरी घंटे में भारत का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया, जिसमें यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और कप्तान शुभमन गिल कोई योगदान नहीं दे पाए। हालांकि, भारत ने 58/4 का स्कोर बनाया और 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने टी ब्रेक तक 9 विकेट खो दिए। इसके बाद आखिरी सेशन में शोएब बशीर ने मोहम्मद सिराज को बोल्ड कर इंग्लैंड को मैच जिता दिया। इंग्लैंड की टीम अब सीरीज में 2-1 से आगे है।
22 रन से हारी टीम इंडिया
टीम इंडिया लॉर्ड्स टेस्ट में बड़ी लड़ाई के बाद 22 रन से मैच हार गई। भारतीय टीम का आखिरी विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में गिरा। सिराज को शोएब बशीर ने बोल्ड कर दिया। सिराज 4 रन बनाकर आउट हुए और टीम इंडिया 170 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं रविंद्र जडेजा अकेले लड़ते हुए 61 रन पर नाबाद रहे।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा मैच रोमांचक रहा, लेकिन आखिरी दिन भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के पेस अटैक का सामना नहीं कर पाए। एक-दो बार ऐसा जरूर लगा कि भारत मैच में बना हुआ है, लेकिन ये भी सच था कि हार से एक या दो विकेट ही दूर था। बेन स्टोक्स ने कमाल की गेंदबाजी और कप्तानी की और मैच अपनी टीम को जिताया। इंडिया और इंग्लैंड ने अपनी पहली-पहली पारी में 387-387 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 192 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत को 193 रनों का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में भारत ने 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। कप्तान बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
