Aansoo : इंसान को अपने आंसुओं पर बड़ा घमंड होता है। यहां वहा मैने हजारों कोट,सैकड़ों शेर पढ़ रखे है जो सिर्फ इस बात का बखान करते है कि जैसे आंसू पत्थर को भी पिघला सकते है। अलग अलग कैटेगरी है आंसुओं की,मा बाप के आंसू, गुरु के आंसू, पार्टनर के आंसू,और सबसे लास्ट में घड़ियाली आंसू,जो कि घड़ियाल के नहीं बल्कि इंसानी आंसुओं पर कहा गया सबसे पुराना और सबसे मशहूर तंज है।मिला जुलाकर इंसान के आंसुओं की लिखने पढ़ने की दुनिया में बहुत इज्जत है,असल दुनिया में आंसुओं की कीमत,हैसियत और हालात से तय होती है।आपकी हैसियत जितनी ज्यादा होगी,या आपके हालात जितने ज्यादा बदतर होंगे,आपके आंसुओं की कीमत उतनी ही ज्यादा मानी जाती है।
कई दफा आंसुओ की कीमत इस बात से भी तय होती है कि वो कब और किसके सामने निकल रहे है,मसलन चार फाइनल हारकर एक खिलाड़ी के आंसू की कीमत एक फाइनल जीतने पर निकले आंसुओ से हमेशा कम ही होती है। राजा हरिश्चंद्र के सामने उनकी पत्नी के आंसुओं की तो इतनी भी कीमत नहीं थी कि चिता का दाम अदा कीया जा सके। पर इसके बावजूद हर किसी को जिंदगी में कभी न कभी ये भ्रम जरूर होता है कि अगर उनके आंसुओं की कीमत ऊंची होती तो उनकी जिंदगी आसान हो जाती। पर ऐसा नहीं है, दुनिया में किसी भी जीवित निर्जीव वस्तु की जितनी ज्यादा कीमत होती है, उसे नोचने खसोटने वाले हाथ उतने ज्यादा हो जाते है।
मिसाल के लिए आओ ऊंट को ही के लीजिए,अगर आप गूगल पर सर्च करेंगे कि दुनिया में सबसे महंगे आंसू किसके है,तो जवाब में नाम आएगा ऊंट का। ऐसा इसलिए क्यूंकि कुछ रिसर्च में ये बात साबित हुई है कि ऊंट के आंसुओं से 26 तरह के जहरीले सांपों का एंटीडोट बनाया जा सकता है। अब जितने भी ऊंट पालने वाले है,सब ऊंट की आंख में बिना सुई का सिरिंज डालकर ज्यादा से ज्यादा आंसू खींचने पर लगे रहते है,और ऊंट जिसने अपने मालिक को अपना साथी समझकर उसे अपने आंसुओं की एक एक बूंद भेंट कर दी,वही मालिक दिन रात इस सोच में परेशान रहता है कि क्या किया जाए,कैसे किया जाए कि इस ऊंट की पलकों पर और भी आंसू इकट्ठा हो जाए।
आंसू जो कभी ऊंट का एक पर्सनल प्राइवेट मोमेंट का प्रॉप हुआ करता था,वही आंसू आज उसे तन्हा होने का भी मौका नहीं देते है,उसकी आंखे जरा सी छलछलाती नहीं है कि उसके इर्द गिर्द लोग बर्तन लेकर इकट्ठा हो जाते है।ऐसे में बहुत से ऊंट को गलतफहमी हो जाती है कि लोग उसकी फिक्र करते है,उससे प्यार करते है,और फिर कई सालों बाद उसे समझ आता है कि वो एक इंसान नहीं,बल्कि ऊंट है…
