PRESIDENT DRAUPADI MURMU VISIT : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं. राष्ट्रपति 31 जुलाई और 1 अगस्त को झारखंड में रहेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर झारखंड पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. राजधानी रांची, धनबाद और देवघर तीनों ही जिलों की पुलिस अलर्ट पर है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति धनबाद में आईआईटी (आईएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. ऐसे में देवघर, रांची और धनबाद में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.
PRESIDENT DRAUPADI MURMU VISIT : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा, रांची, धनबाद और देवघर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
Leave a Comment
Leave a Comment
