- जन्माष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम
Krishna Janmashtami 2025 : भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी को हुआ था, इसलिए अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी व्रत किया जाएगा। निर्णय सिंधु, श्रीमद भागवत, धर्म सिंधु, स्कन्द पुराण, भविष्य पुराण सहित अन्य धर्मग्रंथों बताया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि दिन बुधवार को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को वृषभ राशि के चंद्रमा में हुआ था। इस बार रोहिणी नक्षत्र नहीं मिल रहा है, लेकिन 16 अगस्त को अष्टमी तिथि मिल रही है। इस बाऱ अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात्रि 11.50 से प्रारम्भ होकर 16 अगस्त की रात्रि 9.34 तक रहेगी। अर्थात् 16 की अर्धरात्रि से पूर्व ही समाप्त हो जाएगी और रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त को सुबह 4.38 से शुरु होगा। 15 अगस्त और 16 अगस्त दोनों दिन व रात रोहिणी नक्षत्र नहीं है। अधिकतर जगह कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जा रही है। आपको बता दें कि इस साल अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात से ही लग रही है, जो 16 अगस्त की रात तक रहेगी। इसलिए अष्टमी तिथि रात में 16 अगस्त को मिल रही है और इस दिन अष्टमी उदय काल में भी है, जो रात तक रह रही है। इसलिए 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनाना उत्तम रहेगा।
इस बार जन्माष्टमी पर वृद्धि, ध्रुव, श्रीवत्स, गजलक्ष्मी, ध्वांक्ष और बुधादित्य योग हैं। गजलक्ष्मी योग तब बनता है जब देवगुरु बृहस्पति और शुक्र एक साथ होते हैं। इस बार जन्माष्टमी पर शुक्र और गुरु दोनों एक ही राशि मिथुन में हैं, इसलिए गजलक्ष्मी योग बन रहा है। इसके अलावा सूर्य और बुध के एक राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। ये दोनों योग ही बहुत शुभ माने जाते हैं। इन योगों में पूजा अधिक फलदायी रहेगी और राशियों पर इन योगों का खास लाभ मिलेगा।
तीन राशियों के जीवन में होंगे कई चमत्कारी बदलाव
इस साल जन्माष्टमी के दिन कई दुर्लभ ग्रह योगों और सुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है जिसने इस दिन के महत्व को कई गुना बढ़ा दिया है। ऐसी मान्यता है कि जब भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दुर्लभ योगों में आती है तो ये विशेष रूप से फलदायी साबित होती है। बता दें इस साल श्रीकृष्ण जयंती पर यानी 16 अगस्त 2025 को वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ज्वालामुखी योग का महासंयोग बन रहा है। ये योग तीन राशि वालों को कई चमत्कारी परिणाम देगा।
जन्माष्टमी 2025 इन तीन राशियों के लिए रहेगी खास
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों पर भगवान कृष्ण की विशेष कृपा रहेगी। जन्माष्टमी के दिन बनने वाले शुभ योग आपको कार्यों में सफलता दिलाएंगे। जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें मुनाफा होगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिलने की पूर्ण संभावना है। जो लोग नौकरीपेशा हैउनके लिए वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भगवान कृष्ण की कृपा से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए जन्माष्टमी वरदान साबित होगी। कोई विशेष व्यक्ति आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है जिससे आपको करियर में लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। पूर्व में किए गए निवेश अब फल देने लगेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कई माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
सिंह राशि- जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनकी मेहनत रंग ला सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। निवेश से खूब लाभ मिलेगा। भगवान कृष्ण की कृपा से जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे।
