Syeda Hameed : सारी जमीन अल्लाह की…सैयदा हमीद ने की बांग्लादेशियों की हिमायत

Bindash Bol

Syeda Hameed : बांग्लादेशी होने में क्या गुनाह है? दुनिया इतनी बड़ी है। अल्लाह ने जमीन इंसानों के लिए ही बनाई है। बांग्लादेशी किसी का हक तो नहीं छीन रहे हैं। जो ग्वालपाड़ा में हो रहा है, वही जामिया मिलिया में हो रहा है। यह जो सरकार कर रही है, कत्लेआम है। योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा हमीद के बयान पर असम में खलबली मची है। असम में बीजेपी नेताओं ने उनके इस बयान पर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गांधी फैमिली की करीबी सैयदा हमीद अवैध घुसपैठियों को वैध ठहराती हैं, क्योंकि वे असम को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने के जिन्ना के सपने को साकार करना चाहती हैं।

खत्म हो रही असमिया पहचान
बांग्लादेशी भारत में रह सकते हैं जैसे बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आज असमिया पहचान सैयदा हमीद जैसे लोगों के मौन समर्थन के कारण विलुप्त होने के कगार पर है। उन्होंने चेतावनी वाले अंदाज में लिखा है कि हम लाचित बरफुकन के बेटे और बेटियां हैं। हम अपने राज्य और अपनी पहचान को बचाने के लिए अपने खून की आखिरी बूंद तक लड़ेंगे। उन्होंने साफ किया कि असम में बांग्लादेशियों का स्वागत नहीं है, यह उनकी ज़मीन नहीं है। उनसे सहानुभूति रखने वाला कोई भी व्यक्ति उन्हें अपने घर में जगह दे सकता है। असम अवैध घुसपैठियों के लिए नहीं है, न अभी, न कभी।

सैयदा हमीद का इतिहास देखे कांग्रेस
बीजेपी नेता मनब डेका ने सैयदा हमीद के बहाने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सैयदा हमीद जैसी महिला का इतिहास देखें। वह कांग्रेस से जुड़ी हैं और सोनिया गांधी की करीबी दोस्त हैं। ये लोग देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। वह कांग्रेस के शासनकाल में योजना आयोग की सदस्य थीं। कांग्रेस जानती है कि वह भारत में सत्ता में नहीं आ सकती, इसलिए राहुल गांधी अराजकता फैलाने का एजेंडा चला रहे हैं। असम के मूल निवासियों का अस्तित्व खतरे में है। निचला असम पहले ही हमारे हाथ से निकल चुका है। असम प्राथमिकता है। यह हिमंत बिस्वा सरमा की सरकार है। यह मोदी जी की सरकार है, अमित शाह जी की सरकार है, असमिया लोग इन लोगों को करारा जवाब देंगे।

Share This Article
Leave a Comment