Charlie Kirk: दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सर्वोत्तम तकनीक वाले देश अमेरिका में राजनीतिक हिंसा का ऐसा खौफनाक रूप देखने को मिला है जिसने पूरे देश को हिला दिया है। कल 10 सितंबर 2025 को, जब 31 वर्षीय “चार्ली किर्क” अपने “American Comeback Tour” के तहत Utah Valley University में युवाओं से बातचीत कर रहे थे, तभी एक गोली की आवाज से पूरा माहौल बदल गया। किर्क, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे और ‘conservative youth movement'( रूढ़िवादी युवा आंदोलन) के जनक माने जाते थे, अचानक अपनी गर्दन पकड़कर गिर गए, उनकी गर्दन से खून की धारा बहने लगी।
रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 12:10 बजे का समय था जब किर्क लगभग 3,000 लोगों की भीड़ के सामने “Prove Me Wrong” शीर्षक से एक डिबेट सेशन का आयोजन कर रहे थे।
विडंबना देखिए, उस समय वह अमेरिका में ट्रांसजेंडर शूटरों के बारे में एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे ( अमेरिका में ज्यादातर maas shooting में गोलीबारी करने वालों में यही होते हैं), जब अचानक एक गोली की आवाज गूंजी। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, “मैंने देखा कि चार्ली ने अपनी गर्दन पकड़ी और हर तरफ खून बह रहा था, उनकी आंखें पीछे की तरफ मुड़ गईं”। यह गोली लगभग 200 गज की दूरी से, संभवतः किसी इमारत की छत से चलाई गई थी।
इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्रम्प ने अपने Truth Social platform पर लिखा: “महान, और यहाँ तक कि महान व्यक्ति, चार्ली किर्क, मृत हो गए हैं। अमेरिका के युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझता था। उन्हें सभी प्यार करते थे और सम्मान देते थे, खासकर मैं, और अब वह हमारे साथ नहीं हैं”।
“चार्ली किर्क” ने मात्र 18 वर्ष की आयु में Turning Point USA (TPUSA) की स्थापना की थी, जो आज अमेरिका का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी युवा संगठन है जिसके 850 से अधिक कालेज चैप्टरस् हैं। “किर्क” को “Trump whisperer” के नाम से जाना जाता था क्योंकि वह ट्रम्प प्रशासन में उच्च पदों पर नियुक्तियों की मंजूरी प्रक्रिया में गहराई से शामिल थे और प्रेसिडेंट के साथ लगातार संपर्क में रहते थे। यह हमला बेहद sophisticated था। CCTV फुटेज से पता चला है कि शूटर ने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। यूटा के पूर्व कांग्रेसमैन “जैसन चैफेट्ज़”, जो उस आयोजन में मौजूद थे, ने बताया कि “लगभग 2,000 लोग थे। चार्ली ठीक दोपहर के समय आए, भीड़ को उत्साहित कर रहे थे। जैसे ही गोली चली, वह पीछे और बाईं तरफ गिर गए और सभी नीचे गिर गए”।
इस केस की जांच में शुरुआती भ्रम देखने को भी मिला है। पहले दो लोगों को हिरासत में लिया गया लेकिन बाद में दोनों को छोड़ दिया गया। FBI निदेशक “काश पटेल” ने पहले सोशल मीडिया पर कहा किया कि संदिग्ध हिरासत में है, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया।
यह घटना अमेरिका में राजनीति हिंसा के बढ़ते ट्रेंड का हिस्सा है। Reuters के अनुसार, जनवरी 6, 2021 से 2024 इलेक्शन तक अमेरिका में कम से कम 300 राजनैतिक हिंसा की घटनाएं हुई हैं।
“किर्क” की हत्या के बाद धुर दक्षिणपंथी सर्कल में हिंसक बयानबाजी तेज हो गयी है। ‘रेडियो शो होस्ट’ दक्षिणपंथी “एलेक्स जोन्स” ने अपने ‘Infowars platform’ पर उद्घोष किया “यह एक युद्ध है”।
‘Oath Keepers’ के संस्थापक स्टीवर्ट रोड्स, जिसकी ट्रम्प ने हाल में ही सजा माफ किया था, ने घोषणा किया है कि वह अपनी मिलिशिया को फिर से एक्टिव करेगा और ट्रम्प से Insurrection Act (विद्रोह अधिनियम) लागू करने को कहा है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति को देश के भीतर विद्रोह, गंभीर हिंसा, या कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से टूटने जैसी परिस्थितियों में नियमित सेना या नेशनल गार्ड को तैनात करने की विशेष आपातकालीन शक्ति देता है। ।
एलन मस्क ने ट्वीट किया कि ” यह हत्या वामपंथियों द्वारा की गयी है।”
यह घटना इस बात का प्रमाण है कि अमेरिका में राजनीतिक मतभेद अब हिंसा के माध्यम से सुलझाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जो किसी भी लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। चार्ली किर्क की हत्या ने न सिर्फ एक परिवार को बर्बाद किया है, बल्कि पूरे अमेरिकी राजनीतिक तंत्र को झकझोर कर रख दिया है।
