Accident in Ranchi: रांची के पास हाईवे पर पलटा सरसों तेल से भरा ट्रक, तेल लूटने उमड़ी भीड़

Bindash Bol

Accident in Ranchi: टाटा-रांची हाईवे पर टोल प्लाज़ा से करीब 1 किमी पहले एक सरसों तेल से भरा ट्रक पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर तेल बहने लगा, जिसे देखते ही स्थानीय लोग बोतल, बाल्टी और डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच गए। कुछ ही मिनटों में वहां ‘तेल लूट’ का नज़ारा बन गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक टाटा से रांची की ओर जा रहा था, तभी हादसा हुआ। इस दुर्घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी लोग सड़क पर गिरे तेल के पैकेट लेकर भागने लगे। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बुंडू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया।

जहां एक ओर ट्रक ड्राइवर हादसे से स्तब्ध था, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की भीड़ सड़क से बहता कीमती तेल समेटने में जुट गई।

Share This Article
Leave a Comment