Air India Plane Crash : अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान टेकऑफ करते ही क्रैश, विमान में सवार कई लोगों की मौत

Bindash Bol

Air India Plane Crash : अहदाबाद में एयर इंडिया का विमान टेकऑफ करते ही क्रैश हो गया? प्लेन क्रैश की घटना को लेकर दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया के प्लेन में सवार कई लोगों की मौत हो गई है। अहमदाबाद के कमिश्नर ने जानकारी दी है कि विमान हादसे में अब तक 1 यात्री जिंदा मिला है। उन्होंने कहा है कि और भी यात्रियों के जीवित होने की संभावना है। बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के प्लेन में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक थे।

जहां विमान क्रैश हुआ वहां बड़ी संख्या में लोग घायल

अहमदाबाद विमान हादसे पर गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया है कि जहां विमान क्रैश हुआ वहां अहमदाबाद सिविल अस्पताल का छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र स्थित है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोग भी घायल हुए हैं। करीब 50 घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। उनका हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वहीं इस प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। हादसे में पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है। अधिकारियों ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि कर दी है।

कौन हैं विजय रूपाणी?

विजय रूपाणी भारतीय जनता पार्टी के नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री थे। विजय रुपाणी का जन्म रंगून में हुआ था जिसे अब यांगून, म्यामांर के नाम से जाना जाता है। उनका परिवार 1960 में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद गुजरात के राजकोट चला गया। रूपाणी जब स्कूल में थे वो तभी RSS की शाखा में शामिल हुए। इसके बाद वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए वो भाजपा में शामिल हुए। साल 2014 में अपना विधानसभा चुनाव लड़ा और राजकोट पश्चिम से उपचुनाव जीता। साल 2006 से 2012 तक वो राज्यसभा के भी सदस्य थे। विजय रुपाणी ने साल 2016 से लेकर 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर भी काम किया है।

हम गहन जांच करने जा रहे हैं- राम मोहन नायडू

एयर इंडिया विमान क्रैश के मुद्दे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा- “हम इस घटना को लेकर निष्पक्ष और गहन जांच करने जा रहे हैं। हम पता लगाएंगे कि यह घटना क्यों हुई। हमें अभी भी संख्या का पता लगाना है। मैं इस दुखद और भयावह घटना से पूरी तरह हिल गया हूं। मैं अभी भी सदमे की स्थिति में हूं। मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि भाजपा नेता विजय रूपाणी भी वहां मौजूद थे, साथ ही अन्य नागरिक भी थे। इस समय, मैं केवल यात्रियों और उनके परिवारों के बारे में सोच सकता हूं। बचाव कार्यों में कई एजेंसियां ​​लगी हुई हैं। हम हरसंभव मदद कर रहे हैं। हम इस बात की गहराई तक जाएंगे कि यह घटना क्यों हुई।”

मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा देगा TATA ग्रुप

टाटा ग्रुप ने अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों के इलाज का पूरा खर्च और बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल निर्माण में सहयोग का भी ऐलान किया है।

Share This Article
Leave a Comment