Asia Cup 2025 : टीम इंडिया के स्क्वॉड का हुआ ऐलान, शुभमन गिल की हुई वापसी

Bindash Bol

Asia Cup 2025 :एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। मेंस सेलेक्शन कमिटी ने इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप में खेलती हुई नजर आएगी। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर से UAE के खिलाफ होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

टीम इंडिया का स्क्वॉड


सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

शुभमन गिल उपकप्तान, बुमराह भी खेलेंगे, ये बड़ा खिलाड़ी बाहर, सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। मुंबई में चयनकर्ताओं की बैठक हुई, जहां 15 खिलाड़ियों का सेलेक्शन हुआ। बड़ी खबर ये है कि शुभमन गिल भी एशिया कप में खेलते नजर आएंगे। उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल श्रीलंका टी20 सीरीज में उपकप्तान थे इसीलिए उन्हें टीम के साथ रखा गया है। एक और बड़ी खबर ये है कि जसप्रीत बुमराह भी टीम में चुने गए हैं। बुमराह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में चोटिल हो गए थे। आइए आपको बताते हैं टीम इंडिया के सेलेक्शन की पांच बड़ी बातें।

  • टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल को टी20 टीम में नहीं चुना है। टीम शुभमन गिल के साथ गई है और उन्हें उपकप्तान भी बनाया गया है। अक्षर पटेल से उपकप्तानी छिन गई है।
  • टीम इंडिया में विकेटकीपर जितेश शर्मा की वापसी हुई है। आरसीबी के लिए आईपीएल में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। वो बतौर मैच फिनिशर खेले थे और यहां भी उनकी वही भूमिका रहेगी।
  • रिंकू सिंह को टीम में जगह दी गई है। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज लगातार इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करता रहा है जिसका उन्हें इनाम मिला है।
  • स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। रवि बिश्नोई को टीम में जगह नहीं मिली है।
  • ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और रियान पराग को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का शेडूयल

भारत बनाम UAE: 10 सितंबर: दुबई

भारत बनाम पाकिस्तान: 14 सितंबर: दुबई

भारत बनाम ओमान: 19 सितंबर: दुबई

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment