Assembly Bypolls Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आज कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के विधानसभा उपचुनाव के नतीजे भी घोषित हो रहे हैं।
जम्मू की नगरोटा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। यहां बीजेपी की प्रत्याशी देवयानी राणा ने 24,647 वोटों से जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम की खास बात ये है कि यहां पर उमर अब्दुल्ला की पार्टी की उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहीं।
वहीं बड़गाम सीट पर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं।
पंजाब के तरन तारन से आम आदमी पार्टी के हरमीत सिंह संधु आगे चल रहे हैं। वहीं तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नवीन यादव आगे चल रहे हैं।
मिज़ोरम की डंपा सीट पर मिज़ो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है।
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने दमदार जीत दर्ज की है। प्रमोद जैन भाया को 69462 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के मोरपाल सुमन दूसरे पायदान पर रहे। उन्हें 53868 वोट मिले हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नरेश मीणा को 53740 वोट मिले हैं।
भाजपा ने अंता के साथ-साथ मिजोरम में भी हार का सामना किया। झारखंड की घाटशिला सीट पर भी पार्टी पीछे चल रही है।
राजस्थान के अंता से कांग्रेस, झारखंड के घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा और ओडिशा की नुआपाड़ा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
