BigBreaking : महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती खबरों के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, यानी DGCA ने हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।

अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित करने जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पवार के परिवार के लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

अजित पवार की पत्नी और बहन बारामती रवाना
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।
शरद पवार, सुप्रिया सुले दिल्ली में हैं और दोनों पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल गए हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अजित पवार को गंभीर चोटें आई थीं। वहीं अजित पवार ने हादसे से कुछ मिनट पहले ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनान लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर याद किया था।

अजित ने यह पोस्ट बुधवार (28 जनवरी) को 8 बजकर 57 मिनट पर एक्स पर किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था – महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वराज्य के प्रचारक, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया! उनकी देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
