- झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा
Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही पार्टी ने यह कर दिया कि वह कौन-कौन सी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करने वाली है।
महागठबंधन से अलग हुई JMM
बिहार का आगामी विधानसभा चुनाव जेएएम स्वतंत्र रूप से लड़ेगी और वह महागठबंधन से अलग हो गई है। जेएमएम ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है जिसमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी, जमुई शामिल हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा होगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में भी गठबंधन की समीक्षा होगी। बता दें कि जेएमएम ने जिन छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है वहां पर दूसरे चरण में मतदान होना है।
इन 6 सीटों पर झामुमो लड़ेगी चुनाव
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, हम लोगों ने फैसला किया है कि चकाई, धमधाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती विधानसभा में प्रत्याशी उतारेंगे। इसमें कटोरिया और मनिहारी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है और पीरपैंती अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
