bihar election 2025 : ‘कमल’ और ‘तीर’ की आंधी में ‘लालटेन’ की लौ बुझी!

Bindash Bol
  • बिहार में NDA ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा, कांग्रेस का ऐतिहासिक घटिया प्रदर्शन

bihar election 2025 : बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार आ रही है. विधानसभा चुनाव-2025 में बीजेपी-जेडीयू को बंपर वोट मिला है. गठबंधन की प्रचंड जीत हुई है. तेजस्वी का सपना टूट गया है. बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 122 है. राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई थी, जिसमें 65 प्रतिशत मतदान हुआ था. दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को हुई थी, जिसमें करीब 69 प्रतिशत मतदान हुआ था.

बिहार में NDA ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

बिहार में एनडीए ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गठबंधन 208 सीटों पर आगे चल रहा है. इससे पहले 2010 में उसने 206 सीटों पर जीत हासिल की थी. उधर, कांग्रेस का ग्राफ गिरता जा रहा है. वो सिर्फ 1 सीट पर आगे चल रही है. आरजेडी का भी इस चुनाव में बुरा हाल रहा है. वो 23 सीटों पर आगे है.

बिना नीतीश के भी NDA बहुमत के पार

बिहार चुनाव में एनडीए ने कमाल का प्रदर्शन किया है. गठबंधन 209 सीटों पर आगे चल रहा है. बीजेपी 96, जेडीयू 84, एलजेपी 20, हम 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर आगे चल रही है. एनडीए का प्रदर्शन इतना जबरदस्त रहा है कि वो नीतीश के बिना भी बहुमत का आंकड़ा पार कर रहा है. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 122 है. और एनडीए की 209 सीटों में से जेडीयू की 84 सीटें निकाल दें तो ये125 हो रहा है.

मोकामा से अनंत जीते

मोकामा से जेडीयू के उम्मीदवार अनंत सिंह ने जीत हासिल की है. करीब 29 हजार वोटों से वह जीते हैं. आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. बता दें कि अनंत सिंह जेल में हैं. जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह जेल में हैं.

आगे निकले तेजस्वी यादव

राघोपुर में तेजस्वी यादव आगे हो गए हैं. वह 3500 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी के सतीश कुमार उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं. तेजस्वी लंबे समय तक इस सीट पर पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने अब वापसी कर ली है.

Share This Article
Leave a Comment