Bihar Election Result : बिहार में एनडीए कार्यकर्ता अपनी शानदार जीत का जश्न मना रहे हैं। एनडीए गठबंधन को बिहार में 203 सीटें मिली। यह अभी तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि एनडीए गठबंधन को हर सीट पर भारी वोटों के अंतर से जीत मिली है। बिहार की 11 ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां एनडीए को अपनी जीत के लिए अन्तिम समय तक संघर्ष करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) या JD(U) उम्मीदवारों की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बीच, इन सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहाँ जीत का अंतर मात्र 27 वोटों का था। इससे साफ है कि इन सीटों पर महागठबंधन ने टक्कर कितनी कड़ी दी।
बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी
बिहार में पहली बार BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को 89 सीटों पर बहुमत मिला है। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। लेकिन बाद में विपक्ष के विधायक अपनी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसकी वजह से बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी। 2025 के विधानसभा चुनाव में JD(U) 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। 2020 में सबसे बड़ी पार्टी रही RJD की सीटें इस चुनाव में घटकर 25 रह गईं, जिसकी वजह से वह तीसरे नंबर की पार्टी बन गई।
27 वोटों के अंतर से जीते प्रत्याशी
अगियांव विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार महेश ने शिव प्रकाश रंजन (सीपीआईएमल) 95 वोट से, बलरामपुर विधानसभा सीट से एलजेपीआर उम्मीदवार संगीता देवी ने मो. आदिल हसन (एआईएमआईएम) 389 वोट से,
बख्तियारपुर अरुण कुमार (एलजेपीआर) ने राष्ट्रीय जनता दल के अनिरुद्ध कुमार को 981 वोट से, बोध गया से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार कुमार सर्वजीत ने श्यामदेव पासवान (एलजेपीआर) को 881 वोट से हरा दिया।
छनपटिया से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक रंजन ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उमाकांत सिंह 602 वोट से,
ढाका विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार पवन कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के कैंडिडेट रहमान को 119 वोट से,
फारबिसगंज कांग्रेस के कैंडिडेट मनोज ने बीजेपी की उम्मीदवार विद्यासागर केशरी को 221 वोट से, जहानाबाद से आरजेडी कैंडिडेट राहुल कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के चंदेश्वर प्रसाद को 255 वोटो से हरा दिया। रामगढ़ सतीश कुमार सिंह यादव(बीएसपी) अशोक कुमार सिंह (बीजेपी) 175 वोट से,
संदेश राधाचरण शाह (जेडीयू) दीपू सिंह(आरजेडी) 27 वोट से तो तरैया से भारतीय जनता पार्टी के जनक सिंह ने राजद के शैलेंद्र प्रताप को 737 वोट से पराजित कर दिया।
