Bihar Electricity Free : बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, नीतीश सरकार की ओर से एक के बाद एक लोकलुभावन घोषणाएं की जा रही हैं. पहले जहां सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किया गया, वहीं अब एक और बड़ा चुनावी तोहफा तैयार किया गया है. खबर है कि सरकार प्रदेशवासियों को हर महीने 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा करने जा रही है.
चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनता को बड़ा तोहफा दिया है. वहीं, चुनाव को अपने हित में करने के लिए अहम दांव खेला है.बिहार सरकार राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा देगी, 100 यूनिट तक हर परिवार को मुफ्त बिजली देने की योजना बनाई गई है. ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है. कैबिनेट में बहुत जल्द इसको लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा.
नीतीश सरकार ने किया बड़ा ऐलान
चुनावी साल में बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को नीतीश सरकार बड़ी राहत देगी. लाखों उपभोक्ताओं को सीधा इससे फायदा होगा. 100 यूनिट फ्री बिजली से सीधे ही परिवारों को मदद मिलेगी और उनके बिजली बिल में उनको राहत होगी. नीतीश सरकार का यह फैसला सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर असर डालेगा और उन्हें हर महीने सैकड़ों रुपये की बचत करने का मौका देगा.
हालांकि, अब सभी की निगाहें कैबिनेट बैठक पर टिकी हुई हैं, इसी बैठक में इस योजना को अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहता है, तो जल्द ही बिहार के लाखों परिवारों को बिजली के बिल में बड़ी राहत मिलेगी.
