Bihar Politics : नीतीश का ‘निशांत’ तिलक: बिहार की सियासत में ‘लाल’ का उदय!

Siddarth Saurabh
  • ​राज्यसभा जाएंगे नीतीश, बेटे के हाथों में होगी JDU की कमान?

•• JDU में एंट्री के बाद नीतीश के बेटे निशांत हरनौत से लड़ सकते हैं विस चुनाव

Bihar Politics : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई तो उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय हो गयी. निशांत कुमार रविवार को JDU की सदस्यता ग्रहण करेंगे. विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि मैं राज्यसभा जा रहा हूं. आपलोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी. हम बिहार में भी रहेंगे, सब काम होते रहेगा. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए खूब काम कीजिए. हम सब देखते रहेंगे, चिंता मत कीजिएगा.

JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि शुक्रवार को JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में सांसद और मंत्रीगण और विधानमंडल की बैठक हुई है. बैठक में सर्वसम्मति से उनके फैसले के साथ खड़ी है, क्योंकि उन्होंने पार्टी को बनाया है तो JDU का विधानमंडल और संसद सदस्य आपके साथ है.

साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए. विधायकों और मंत्रियों ने इस फैसले का स्वागत किया है और निशांत कुमार रविवार को JDU की सदस्यता ग्रहण करेंगे. निशांत कुमार ने तय किया है कि वह बिहार का दौरा भी करेंगे.

इस घोषणा को JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने कन्फर्म किया, जिन्होंने कहा कि निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है.

पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे निशांत कुमार

मीडिया से बात करते हुए नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि यह केवल विधानमंडल का निर्णय नहीं है बल्कि बिहार की जनता का निर्णय है. इस आग्रह की बुनियाद पर दोनों हाथ उठाकर करतल ध्वनि के साथ निशांत कुमार के जदयू में सक्रिय होने का स्वागत किया गया. वह रविवार को जदयू की सदस्यता लेंगे और पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे.

नीरज कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति में सक्रिय रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मैं हूं. किसी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है. सुख दुख के साथ हम लोग खड़े थे. आगे भी विकास संबंधी काम होता रहेगा, जो भी दिक्कत होगी उसे हम देखते रहेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की आंखों में आंसू थे. सबके मन में पीड़ा थी. बहुत मार्मिक क्षण था और उस क्षण में विधायक को आश्वस्त किया कि हम आपके साथ खड़े हैं. सभी सांसदों ने कहा कि हम आपके साथ खड़े हैं. निशांत कुमार की राजनीति में सक्रिय होना यह बिहार की राजनीति का अहम घटना है.

डिप्टी सीएम बनेंगे निशांत, अटकलें तेज

बता दें कि पिछले दो दिनों में राज्य में तेजी से बदली राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शुक्रवार की शाम पांच बजे सीएम नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास पर जनता दल यूनाइटेड के सभी सांसद, विधायको और विधान पार्षदों की अहम मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग में नीतीश कुमार ने सब की बातों को सुना फिर अपनी बातों को रखा.

यह कदम तब उठाया गया है जब नीतीश कुमार ने 5 मार्च को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करने का फैसला किया, जिससे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर उनका लगभग दो दशक का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. मुख्यमंत्री का पद BJP के किसी नेता (शायद EBC या OBC कैटेगरी से) को मिलने की उम्मीद है.

निशांत कुमार डिप्टी सीएम के तौर पर काम करेंगे, जो सरकार में JD(U) का मुख्य चेहरा होंगे और यह पक्का करेंगे कि पार्टी का कोर कुर्मी-कोइरी वोट बैंक बना रहे.

राष्ट्रीय राजनीति पर फोकस करेंगे नीतीश

BIT मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट निशांत कुमार ने अपनी ज्यादातर जिंदगी लाइमलाइट से दूर रहकर बिताई है, उन्हें अक्सर एकांतप्रिय और बहुत आध्यात्मिक माना जाता रहा है, जबकि विपक्षी पार्टी आरजेडी ने इस कदम को उसूलों से यू-टर्न बताया है. JD(U) के वफादारों ने पार्टी हेडक्वार्टर में गुलाल और मिठाई के साथ जश्न मनाया, निशांत को अंदरूनी झगड़े को रोकने के लिए जरूरी एकजुट करने वाले व्यक्ति के तौर पर देखा.

जैसे ही नीतीश कुमार नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजनीति पर फोकस करने की तैयारी कर रहे हैं, अब सभी की नजरें रविवार को को होने वाले फॉर्मल इंडक्शन सेरेमनी पर हैं, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित NDA के बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.

Share This Article
Leave a Comment