CongressVsBJP : असम विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी पर तीन पासपोर्ट होने के आरोप लगाए। पवन खेड़ा के दावे को सरासर हवाबाजी बताते हुए हिमंत बिस्व सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुइंया ने निशाना साधा। मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली और असम पुलिस की टीम ने पवन खेड़ा के घर छापा मारा लेकिन वह घर पर नहीं थे। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पवन खेड़ा को वह पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे। हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राहुल गांधी पागल हैं और पवन खेड़ा उनसे भी बड़े पागल हैं। मैं उन्हें पवन खेड़ा से पवन पेड़ा बना दूंगा। उन्हें मैं ठीक से पे…
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे साबित हो चुके हैं। जांच के सिलसिले में असम पुलिस पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिले।
‘हैदराबाद में छिपे हैं पवन खेड़ा’
मीडिया से बातचीत में सीएम सरमा ने कहा कि जिन तीन देशों का जिक्र आरोपों में किया गया था, उन सभी सरकारों ने इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के झूठ अब पूरी तरह उजागर हो चुके हैं। तीनों देशों ने पवन खेड़ा के आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद भाग गए हैं।
‘कांग्रेस के लोग फालतू हैं’
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राहुल गांधी भी पागल ही है, पवन खेड़ा उनसे भी बड़ा पागल है। यह कांग्रेस का लोग फालतू है, अक्ल नहीं है। यह जेल जाए या न जाए लेकिन मैं उससे भी बड़ा एक्शन लेने जा रहा हूं, बाद में बताऊंगा। पवन खेड़ा बन जाएगा पवन पेड़ा। इसको मैं ढंग से पे…।
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा की अगर उन्हें (खरगे) सच नहीं पता था, तो उन्होंने यह सार्वजनिक तौर पर क्यों बोला? उन्हें पहले विदेश मंत्री से पूछना चाहिए था। खरगे की उम्र बढ़ रही है और वह किसी पागल की तरह बोल रहे हैं। आप पहले लोगों का अपमान करते हैं और फिर कहते हैं कि विदेश मंत्री (सत्यापन के लिए) से पूछेंगे? क्या वे आपके दामाद हैं।
उन्होंने कहा कि पाताल से पकड़ेगी असम पुलिस पवन खेड़ा को !! कौन है ये खड़गे? क्या लुकाछिपी का खेल है? असम पुलिस को नहीं जानते… पाताल से भी उखाड़कर ले आएगा … मेरा डाउट है ये कागज उसे राहुल गांधी ने दिया था…ये मुकदमा राहुल गांधी तक जाएगा…
‘राहुल गांधी तक चलेगा मुकदमा’
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि कौन है यह खरगे। क्या लुकाछिपी का खेल है। पाताल से भी उखाड़कर ले आएंगे। कहां मिलेगा यह पवन खेड़ा? कौन है यह पवन खेड़ा? पालात में भी लुकेगा तो उसे उठाकर लाएंगे। किसने यह कागज दिया बताओ. मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने यह कागज उन्हें दिया था। अब यह मुकादमा राहुल गांधी तक जाएगा। हमें डराने की कोशिश न करें। यह असम है। हम अलग दुनिया से आए इंसान हैं। हमें सत्रह बार इस्लामिक इंवेंशन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। यह खरगे-वरगे को हम नहीं जानते।
दरअसल कांग्रेस पार्टी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं। इस पर सरमा और उनके परिवार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई थी। मंगलवार को असम पुलिस ने दिल्ली में पवन खेड़ा के आवास पर छापा मारा। इससे पहले, सोमवार सीएम सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वे इस मुद्दे पर पवन खेड़ा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब चुनाव से पहले उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि जो दस्तावेज वायरल हो रहे हैं, वे पूरी तरह फर्जी हैं और उनमें कई गड़बड़ियां हैं।
