Crime : रांची में बेलगाम अपराधी : घर में घुस कर युवती पर छिड़का पेट्रोल और…

Bindash Bol

Crime : झारखंड की राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवती पर पेट्रोल छिड़क कर जान से मारने की कोशिश की. इस घटना की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पहले तो परिजन को लगा कि आरोपी ने युवती के ऊपर एसिड से अटैक किया है. हालांकि जब आनन-फानन में पीड़िता को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया तब जांच में पता चला कि उसके ऊपर पेट्रोल फेंका है, जो उसकी आंखों में चला गया है.

पेट्रोल कांड की यह पूरी घटना रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंडर ग्राम की है. यहां की रहने वाली 21 वर्षीय युवती जो अपने घर में आराम कर रही थी. इस दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर उसके ऊपर पेट्रोल फेंक दिया, जिससे उसे चेहरे और आंखों में जलन महसूस हुई. पीड़िता को एक निजी आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.
इस घटना की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले में रांची पुलिस को जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और रांची के उपायुक्त को पीड़िता को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का भी निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा कि रांची पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तार करे. साथ ही बेटी को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने के निर्देश दिए हैं.

Share This Article
Leave a Comment