Delhi Election : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग का टाइम खत्म हो गया है। अब जो बूथों पर लाइन में लगे हैं, उनके ही वोट डाले जा रहे हैं। शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा 63.83% मतदान नार्थ-ईस्ट दिल्ली में हुआ। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री आतिशी और राहुल गांधी वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने मां सोनिया और पति- बेटे के साथ वोट डाला। अरविंद केजरीवाल अपने माता-पिता को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने पहुंचे।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीलमपुर में बुर्के में महिलाओं से फर्जी मतदान करवाया जा रहा है। इस दौरान आप और भाजपा समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए, जिससे हंगामा होने लगा। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने माना कि किसी और के नाम पर दूसरे लोग वोट डाल गए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जांच में कहा कि नाम एक जैसे होने की वजह से कंफ्यूजन हुआ।
इसके बाद यहां पुलिस जांच कर रही है। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपए बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
5 बजे तक 57.70% वोटिंग
जिले वोटिंग%
सेंट्रल दिल्ली 55.24%
ईस्ट दिल्ली 58.98%
नई दिल्ली 54.37%
नॉर्थ दिल्ली 57.24%
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली 63.83%
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली 58.05%
शाहदरा 61.35%
साउथ दिल्ली 55.72%
साउथ-ईस्ट दिल्ली 53.77%
साउथ-वेस्ट दिल्ली 58.86%
वेस्ट दिल्ली 57.42%
कुल 57.70%
AAP विधायक पर फ्लाइंग किस देने के आरोप में FIR
वोटिंग के दौरान AAP के 2 विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया। ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।