- डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना रशीदी को सपा नेताओं ने पीटा
DimpleYadav : हाल में ही हम सभी की प्यारी भउजाई डिम्पल “रावत” यादव की राजनीतिक ‘मर्यादा’ पर तंज कसने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के सदर मौलाना साजिद रशीदी … आज नोएडा में फिर एक निजी टीवी न्यूज़ चैनल के स्टूडियो में एक लाइव डिबेट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाए गए थे….।
शायद यह सब कुछ सुनियोजित था क्यूंकि…. तभी लोहिया के ‘लंकेश’ जो वहां पहले से ही पहुंचे हुये थे, आगे बढ़े और मौलाना पर थप्पड़ों की बौछार ‘रसीद’ ही तो कर दिया.
जैसा कि आप देख सकते हैं यह वाकया चैनल के स्टूडियो में कैमरे के सामने ही हुआ।
…..और करें भी क्यों न! जिसने हमारी राजनीति की मर्यादा, सुसंस्कृति और संस्कारों की मिसाल – डिम्पल भाभी पर अनर्गल टिप्पणी की हो, उसका यही हश्र होना ही था।
ये अलग बात है कि जब नूपुर शर्मा साजिया इल्मी और स्वाति मालिवाल जैसी नारियों का मर्यादा हनन हुआ तो “लाल टोपी ब्रिगेड” के खून में उबाल नहीं आया।
राजनीति में जितनी भी महिलाओं को देखा,उनमें डिम्पल भाभी की शालीनता के सामने बाकियों की पूरी टीम जिसमें वाड्रा भी आती हैं ‘ सुरा और सुरसा’ के अवतार लगती है।
जया बच्चन कभी गुस्से में बिफर जाती हैं, रेणुका चौधरी की हँसी संसद की दीवारें हिला देती है, सु्प्रिया श्रीनेत की एक चिंघाड़ से जंगली हाथियों में भी भगदड़ मच जाती है! लेकिन डिम्पल भाभी? बस एक दम शांत, संयमी, और हमेशा ‘लालटेन’ की तरह उजियारा बिखेरती हुईं।
अब अखिलेश भैय्या की बात करें—तो उनका स्वभाव तो डिम्पल भाभी के बिलकुल उलट है! डिम्पल भाभी चाय में चीनी जैसी मधुरता, तो अखिलेश भैय्या, तो जैसे काली कॉफी में नीम का पत्ता गिर गया हो! … भाई धर्मेंद्र यादव को तो हम ‘ ‘How can you रोक now’ और ‘you are Under Arrest’ फेम स्टार ही मान चुके हैं।
राजनीति के इस ‘महासागर’ में डिम्पल भाभी धरातल की प्रतीक, बाकि सब बस उबाल बन रह गई हैं। तो ऊपर वाले ने जब सबसे फुर्सत में डिम्पल भाभी बनाई, तब बाकी की स्क्रिप्ट शायद छोटे पर्दे के लिए लिख दी – सुप्रिया, जया, रेणुका,राबड़ी अल्का लांबा जैसी ‘एपिसोडिक’ सुपरस्टार…!
राजनीति के अखाड़े में मर्यादा की मिसाल ढूँढनी हो, तो डिम्पल भाभी में ही सब्र और संस्कृति का सही संयोजन मिल सकता है…। बाकी तो ‘सुरा पान और सुरसा’ की कथा पढ़ते रहिए!
