Donald Trump : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बने युद्ध जैसे हालात और पाकिस्तान की भरपुर पिटाई ने डिफेंस के मामले में अमेरिका और चीन की पोल खोल दी। अमेरिका और चीन के उन्नत कहे जाने वाले फाइटर प्लेन को मार गिराने के बाद दोनों राष्ट्र सदमे में है। लिहाजा, रक्षा मामले में शेखी बघारने वाले यह दोनों राष्ट्र का डिफेंस शेयर नीचे चला गया। उसके बाद अमेरिका ने अपनी दोगली नीति को आगे बढ़ते हुए भारत के दुश्मन देश से हमजोली शुरू कर दी। इन दिनों अमेरिका और चीन की यारी खूब देखने को मिल रही है। अंदर से बिलबिलाये ट्रंप प्रशासन ने भारत के खिलाफ खूब निर्णय लिए।
अमेरिका का दोहरा चरित्र सामने आया
अमेरिका से अब घर पर पैसे भेजना भारतीयों को महंगा पड़ेगा। ट्रंप प्रशासन ने विदेश में भेजे जाने वाले धन पर पांच फीसदी टैक्स लगा दिया है। एक अनुमान के मुताबिक इस टैक्स के कारण अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर सालाना 1.6 अरब डॉलर से अधिक का बोझ पड़ सकता है। यह अनुमानित राशि आरबीआई के हालिया लेख में प्रकाशित 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है।