Earth Day: “वसुधा वंदन” के माध्यम से शतदल रेडियो एवं गूँज समूह ने मनाया पृथ्वी दिवस

Bindash Bol

प्रज्ञा मिश्र पद्मजा
Earth Day: 22 अप्रैल 2025 को शतदल रेडियो और गूँज अभिव्यक्ति दिल की समूह द्वारा संयुक्त रूप से पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस ऑनलाइन आयोजन को ‘वसुधा वंदन’ नाम दिया गया, जिसमें 23 रचनाकारों ने प्रकृति विमर्श पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉली परिहार द्वारा भावपूर्ण सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अल्का अग्रवाल सिग्तिया ने पर्यावरणीय चेतना से जुड़ी गंभीर और विचारोत्तेजक बातों को साझा करते हुए कहा कि “धरती के कल्याण हेतु रचनात्मकता को आंदोलन का स्वरूप देना होगा।” उन्होंने कवियों की प्रस्तुतियों पर त्वरित टिप्पणियों से सभी को उत्साहित भी किया।

कार्यक्रम को जूम के माध्यम से लाइव रिकॉर्ड किया गया और शतदल रेडियो के यूट्यूब चैनल पर भी इसका प्रसारण हुआ। लाइव स्ट्रीम पर दर्शकों की सकारात्मक टिप्पणियों से आयोजन को व्यापक सराहना मिली।

संचालन की कमान तीन चरणों में पूर्ति खरे, डॉ. सुषमा गुप्ता और प्रज्ञा मिश्र पद्मजा ने संभाली। तकनीकी सहयोग में दिव्य प्रकाश द्वारा कुशलतापूर्वक जूम को-एडमिन की भूमिका निभाई गई। प्रस्तोताओं के परिचय को पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, जिससे दर्शकों को रचनाकारों से जुड़ने का अवसर मिला।

आकांक्षा बरनवाल ने वरिष्ठ मार्गदर्शक सदस्य के रूप में प्रस्तुतियों पर मूल्यवान टिप्पणियाँ दीं, वहीं बांग्लादेश से मरियम रामला और पहली बार मंच से जुड़ीं रेशू सिंह ने भी अपनी उपस्थिति से आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।

रचनाकारों की कविताएं पर्यावरणीय चिंताओं से लेकर मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक कटाक्ष तक फैली हुई थीं—निवेदिता झा, शिवेश आनंद, अनिल कुमार सिंह, सुजाता चक्रवर्ती, मीनाक्षी शुक्ला, कंचन जयसवाल, नीरजा बसंती आदि की रचनाओं को खूब सराहना मिली। आयोजन की समापन प्रस्तुति एडवोकेट स्वाति कुमार की थी, जिन्होंने अपने आशावादी दृष्टिकोण से कार्यक्रम को भावपूर्ण विराम दिया।

यह आयोजन केवल कविताओं का मंच नहीं बल्कि धरती के प्रति उत्तरदायित्व का साझा संकल्प बनकर उभरा। आयोजन में शामिल रचनाकार थे आकांक्षा बरनवाल, अनुपम चितकारा, अनिल कुमार सिंह, कंचन जयसवाल, डॉली परिहार, डॉ. सुषमा गुप्ता, दिव्य प्रकाश, प्रज्ञा मिश्र, पंकज कुमार सिंह, मरियम रामला, मंजू मोहिल, मीनाक्षी शुक्ला, मीनाक्षी मेनन, मुकेश कुमार सिन्हा, नीरजा बसंती, निवेदिता झा, रवि कुमार ‘रवि’, रेशू सिंह सुमद्रा, सरिता सैल, शिवेश आनंद, सुजाता चक्रवर्ती, स्वाति कुमार, पूर्ति खरे।

Share This Article
Leave a Comment