Hazaribagh Case : हजारीबाग दरिंदगी पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, सरकार से मांगा जवाब

Bindash Bol

नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में स्वतः संज्ञान, गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस

Hazaribagh Case : झारखंड के हजारीबाग में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी हुई, फिर उसकी हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात तो ये कि इस मामले में 6 दिन बाद भी किसी कि अरेस्टिंग नहीं हुई है। मामला अब झारखंड हाई कोर्ट के चौखट तक पहुंच गया गया है। विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के प्रति कड़ा रुख अपनाया है।

गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। ये मामला हाईकोर्ट के समक्ष अधिवक्ता हेमंत सिकरवार ने उठाया। उन्होंने घटना को लेकर मीडिया में छपी खबरों का हवाला देते हुए कहा कि ये घटना दिल्ली के निर्भया कांड की तरह है। अपराधियों ने बच्ची के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी हैं। इस पर अदालत ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाला कुकृत्य है।

हजारीबाग के एसपी से जलाब-तलब

कोर्ट ने पीड़िता के परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान हजारीबाग के एसपी को अदालती कार्यवाही से वर्चुअली जोड़ा गया। अदालत ने उनसे घटना और इसपर की गई कार्रवाई पर जानकारी मांगी। एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एक एसआई गठित की गई है, जो मामले की जांच में जुटी है।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एक एसआई गठित की गई है, जो मामले की जांच में जुटी है।
अंजनी अंजन, एसपी, हजारीबाग

हजाराबीग की ‘निर्भया’ के साथ क्या हुआ?

* रामनवमी को लेकर 23 मार्च की शाम मंगला शोभायात्रा देखने गई नाबालिग लड़की जब देर रात तक घर नहीं लौटी।

* बुधवार (24 मार्च) को गांव के पास झाड़ियों से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

* शुरुआती जांच और शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई।

* वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है और इंसाफ की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किए गए।

* मामले की गंभीरता देखते हुए डीजीपी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई, भारी पुलिस बल तैनात है।

शोभायात्रा देखने गई थी नाबालिग लड़की

हजारीबाग के एसपी ने कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। कोर्ट ने कहा कि घटना के छह दिन बाद भी आरोपियों का गिरफ्तार न होना चिंता की बात है। घटना के संबंध में बताया गया कि रामनवमी के अवसर पर बीते मंगलवार की शाम गांव में मंगला शोभायात्रा निकाली गई थी। नाबालिग लड़की शोभायात्रा देखने गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।

रामनवमी के अगले दिन मिला शव

अगले दिन बुधवार को गांव के पास झाड़ियों से उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। इस जघन्य घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या की घटना पर जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और स्थानीय नागरिकों की ओर से सोमवार को आहूत ‘हजारीबाग बंद’ का व्यापक असर देखा गया।

Share This Article
Leave a Comment