Heavy Rain Jharkhand : कोयल नदी में अचानक आई बाढ़ से टापू पर फंसे किसान, तीन लोगों का किया गया रेस्क्यू

Bindash Bol

जलेश
Heavy Rain Jharkhand : सूबे के विभिन्न हिस्सों में दो दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश से कोयल नदी में आई बाढ़ में दो अलग-अलग जगहों पर एक बुजुर्ग सहित तीन लोग फंस गए.
जिलांतर्गत मझिआंव थानांतर्गत खरसोता में कोयल नदी की बाढ़ में 60 वर्षीय बुजुर्ग रमेश यादव के अलावा कांडी थानांतर्गत अधौरा गांव के दो युवक श्रवण मेहता के 18 वर्षीय पुत्र कुश कुमार मेहता व रामेश्वर मेहता के 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार मेहता फंस गए. मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने दोनों जगहों पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. काफी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बचा लिया गया.

दरअसल कोयल नदी, गढ़वा जिला से होकर गुजरती है लेकिन बारिश के बाद नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. हर दिन की भांति नदी में चरवाहे अपने पशुओं को लेकर नदी पर बने टापू पर घास चराने ले गये थे तभी अचानक नदी में बाढ़ आ गई. इससे जो लोग नजदीक थे वो तो किसी तरह बच निकले लेकिन जो टापू पर थे वह वहीं पर रुक गए.

गढ़वा के दो प्रखंड मझिआंव के खरसोता और कांडी प्रखंड के जयनगरा गांव से होकर गुजरती नदी में लोग फंसे हुए थे. इसकी जानकरी मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रखंड प्रशासन सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर इसकी जानकरी गढ़वा एसडीएम को दी. जिसके बाद एसडीएम की पहल पर अन्नराज डैम से टीम मौके पर पहुंच कर स्टीमर से दोनों जगहों पर कुल तीन व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. साथ ही इसमें चार पशुओं का भी रेस्क्यू किया गया है.

बाढ़ में फंसे गणेश यादव ने बताया कि हमें लगा कि हम अब निकल नहीं पाएंगे लेकिन एसडीएम साहब की पहल पर अन्नराज डैम से स्टीमर मंगाकर हमें बचाया गया है. रेस्क्यू करने आये हासिम अली ने बताया कि सर के द्वारा फोन किया गया था जिसके बाद हम स्टीमर लेकर आये और इन लोगो को बचाया है.

बारिश को लेकर पलामू में ऑरेंज अलर्ट

पलामू में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लगातार हो रही बारिश के बीच पलामू के कोयल, अमानत औरंगा समेत कई नदियां उफान पर है. हालांकि पानी खतरे के निशान से नीचे है. पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया के इलाके में कोयल एवं सोन नदी के संगम के पास दो युवक नदी की धार में फंस गए थे. दोनों ही गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा गांव के रहने वाले हैं.

पलामू में हुआ गढ़वा के लोगों का रेस्क्यू

मोहम्मदगंज थाना की पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चला कर दोनों युवकों को बाहर निकाला है. करीब चार घंटे तक चल रेस्क्यू अभियान में स्थानीय गोताखोर एवं स्थानीय तैराक ने रेस्क्यू अभियान में मदद किया है. दोनों युवक की पहचान गढ़वा के खरौंधा के रहने वाले राकेश कुमार एवं लवकुश कुमार के रूप में हुई है. इससे पहले गुरुवार की शाम मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अन्य युवक का रेस्क्यू किया था.

राकेश सिंह कुशवाह और लव कुश नदी के डीला के इलाके में मौजूद थे. इसी क्रम में नदी का जल स्तर बढ़ने लगा. मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन एवं स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में रिस्क अभियान चलाया. पलामू के इलाके में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित है. वही अलर्ट जारी किया गया है.

बता दें कि पलामू में पिछले दो दिनों में 144.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. पिछले कुछ वर्षों में जून के महीने में यह सबसे अधिक बारिश के आंकड़े को रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि बारिश के दौरान कहीं से भी बड़े पैमाने पर जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. सभी नदी और जलाशय भरे हुए हैं. पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के निकले इलाके बारिश के पानी भरे हुए हैं जबकि कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति है. सभी नदियां तूफान पर है जबकि कई इलाकों में बारिश के कारण बिजली की संकट भी हुई है.

Share This Article
Leave a Comment