Ind Vs Eng : लॉर्ड्स टेस्ट 22 रन से हारने के बाद रवींद्र जडेजा सिर झुका कर निराश मैदान के बाहर निकले। रविंद्र जडेजा ने 181 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 61* रन बनाए। चौथी पारी में 193 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 170 पर ऑल आउट हो गई। रवींद्र जडेजा ने जसप्रीत बुमराह के साथ नवें विकेट के लिए 132 गेंद पर 35 रन और दसवें विकेट के लिए मोहम्मद सिराज के साथ 80 गेंद पर 23 रन जोड़े। फिर भी अंत में यह सब काफी नहीं रहा। भारतीय टीम के सबसे बड़े योद्धा को शाबाशी, जिसने नजीर पेश किया धैर्य की। जिसने बताया टेस्ट क्रिकेट मैच कैसे खेला जाता है। और भी बहुत कुछ. ..।
